नई दिल्ली: भारतीय महानगर बेंगलुरु से अब अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को की सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने यह सेवा शुरू की है। कंपनी ने शुक्रवार को बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू कर दी है। इसके साथ एयरलाइन की विभिन्न भारतीय और अमेरिकी शहरों के बीच हर सप्ताह 37 डाइरेक्ट फ्लाइट्स हो गए हैं। टाटा समूह ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से वह लगातार अपने नेटवर्क और बेड़े का विस्तार कर रहा है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



