By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: केसीआर के बाद अखिलेश-ममता का दांव, बीजेपी के खिलाफ क्या एकजुट होगा विपक्ष
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » केसीआर के बाद अखिलेश-ममता का दांव, बीजेपी के खिलाफ क्या एकजुट होगा विपक्ष
विश्व

केसीआर के बाद अखिलेश-ममता का दांव, बीजेपी के खिलाफ क्या एकजुट होगा विपक्ष

चर्चा आज की
Last updated: March 24, 2023 10:23 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE
नई दिल्‍ली: 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की गंभीर कोशिश शुरू होनी ही थी कि इसे लेकर गहरा विरोधाभास सामने आ गया। विपक्षी एकता की जगह गैर-कांग्रेस, गैर-बीजेपी दलों का तीसरा मोर्चा बनाने की बात होने लगी। समाजवादी पार्टी (SP) के चीफ अखिलेश यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की और इस मोर्चे के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात की। उधर, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) पहले से ही ऐसे मोर्चे की बात कर रहे हैं। इन नेताओं ने पिछले दिनों कई दफा सार्वजनिक मंच से कहा है कि वे नया मोर्चा बनाएंगे, जिसमें कांग्रेस की जगह नहीं होगी। दूसरी ओर, कांग्रेस ने विपक्षी एकता की पहल का समर्थन तो किया, लेकिन तीसरे मोर्चे की संभावना से साफ इनकार कर दिया।

इन हालात में एक बार फिर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह विपक्षी एकता की पहल कामयाब हो पाएगी? क्या सभी क्षेत्रीय दल इस विचार से सहमत हो सकते हैं? सवाल इसलिए उठा क्योंकि इसी बीच यह तथ्य सामने आया कि क्षेत्रीय दलों का एक वर्ग बिना कांग्रेस के किसी भी विपक्षी मोर्चे की पहल से सहमत नहीं है। नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, एम के स्टालिन, शरद पवार जैसे नेता कई बार कह चुके हैं कि बिना कांग्रेस के कोई मोर्चा संभव नहीं है। तीसरे मोर्चे के लिए सबसे सक्रिय ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और KCR रहे हैं। इन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी परोक्ष रूप से समर्थन मिलता रहा है। KCR इस सिलसिले में कई दलों के नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं।

कांग्रेस की गंभीरता पर उठ रहे सवाल

इन नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस विपक्षी एकता की दिशा में गंभीर नहीं है। वह अति-महत्वाकांक्षा का शिकार भी है। इन दलों का कांग्रेस को सुझाव है कि वह उन राज्यों में बीजेपी से मुकाबला करे, जहां दोनों में सीधी लड़ाई है। वे तर्क देते हैं कि 2014 और 2019 में ऐसी लगभग 225 सीटों में से बीजेपी 200 से ऊपर सीटें जीतने में सफल रही थी। ऐसे में अगर कांग्रेस इन सीटों पर फोकस करेगी तो अधिक लाभ होगा। इनका कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस में सीधी लड़ाई वाली इन सीटों पर जीत-हार का यही अनुपात बना रहा तो विपक्षी दलों के एक होने का भी अधिक लाभ नहीं होगा। वे बीजेपी को नहीं रोक सकते।

कांग्रेस तीसरे मोर्चे को खारिज तो करती रही है, लेकिन पार्टी का एक वर्ग इस बात से सहमत है कि विपक्षी एकता की दिशा में उसकी तरफ से उतनी गंभीरता से पहल नहीं हुई, जितनी होनी चाहिए थी। यही कारण है कि नीतीश कुमार, शरद पवार जैसे कांग्रेस की अगुआई वाले मोर्चे के हिमायती भी कांग्रेस की सुस्ती पर चिंता दिखा चुके हैं।

कांग्रेस शुरू से खुद को विपक्षी दलों का अगुआ मानती रही है। उसका कहना है कि विपक्ष की एकता की कोई भी पहल उसके बिना आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। वह शुरू से तीसरे मोर्चे की संभावना को खारिज करती रही है। वह विपक्षी एकता में भी नेतृत्व की चाबी अपने हाथ में ही रखना चाहती है। इसीलिए तीसरे मोर्चे की किसी गंभीर पहल से खुद को अलग रखती है। कांग्रेस का आकलन है कि तीसरा मोर्चा जितना प्रभावी होगा, उसकी अपनी प्रासंगिकता उतनी ही कम होगी। कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों ने पहले ही कांग्रेस को किनारे कर दिया है। इसीलिए पार्टी विपक्षी स्पेस को अब और साझा करने को तैयार नहीं है।

ऐसे में स्वाभाविक ही विपक्षी एकता की ताजा पहल को कांग्रेस पर दबाव बढ़ाने का प्रयास भी बताया जा रहा है। हालांकि जानकारों का मानना है कि आगे यह पहल किस दिशा में बढ़ेगी, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस साल कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। इन राज्यों के चुनाव परिणाम ही कांग्रेस की सौदेबाजी की क्षमता निर्धारित करेंगे। कांग्रेस की यही क्षमता तय करेगी कि विपक्ष का तीसरा मोर्चा बनेगा या एक ही मोर्चा होगा।

तीसरा मोर्चा नई हसरत नहीं

गैर-कांग्रेस, गैर-बीजेपी दलों का तीसरे मोर्चे का गठन कोई नई बात नहीं है। नब्बे के दशक में ये दल सियासी धुरी बने थे और तब केंद्र में सरकार का गठन भी किया था, लेकिन 2014 के बाद हालात बदले हैं। देश ने केंद्र में बीजेपी के पूर्ण बहुमत वाली गठबंधन सरकार देखी। ऐसे में तब और अब के हालात में तुलना नहीं की जा सकती। तीसरा मोर्चा बनाने की दिशा में KCR की यह पहली कोशिश है। 2019 आम चुनाव से पहले वह इसकी कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने इस फ्रंट में खुद के लिए डेप्युटी पीएम पद का फॉर्म्युला भी तय कर लिया था। आम चुनाव से पहले फेडरल फ्रंट बनाने की दिशा में उन्होंने अलग-अलग राज्यों का दौरा भी किया था। तब मामला बात-मुलाकात से आगे नहीं बढ़ सका।

वहीं, क्षेत्रीय दलों की प्राथमिकता सिर्फ सियासी जीत या बीजेपी को हराना भर नहीं है। उन्हें अपनी सियासी जमीन भी बचानी है। उन्हें पता है कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी मोर्चा बना तो कहीं न कहीं उन्हें अपने सियासी जमीन छोड़नी पड़ेगी। अभी जितने क्षेत्रीय दल हैं, उनमें अधिकतर कांग्रेस के कमजोर होने की कीमत पर ही पनपे हैं। ऐसे में वे कांग्रेस को सीमित भूमिका में देखना पसंद करते हैं। इसलिए तीसरे मोर्चे का विकल्प स्वाभाविक ही उन्हें सही लगता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सोनिया गांधी की तबीयत कैसी है? गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दी पूरी डिटेल
संविधान की व्‍याख्‍या बदलते समय के अनुसार होनी चाहिए, बोहरा समुदाय मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
तेलंगाना में ऑपरेशन लोटस तीन लोग पकड़े, केसीआर के घर पहुंचाए 4 विधायक
कजाखस्तान में 110 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, आग के गोले में हुआ तब्दील; 42 की मौत
सेकेंडों में होगा कोरोना का सटीक टेस्‍ट, वैज्ञानिकों ने AI की मदद से ईजाद की तकनीक
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?