



Zepto एक ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी है जिसने दीवाली से पहले लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में अपने आउटलेट खोले थे।।
“पेआउट समय पर न आने से और उसमें भी कटौती को लेकर हुई मारपीट”
डिलीवरी कर्मचारियों को एक लिमिटेड घंटे वर्किंग करने पर इनसेंटिव बताते हुए कंपनी काम लेते आरहे है,लेकिन टाइम पे payout न आने पर और बेफिजूल की कटौती करके payout देने की बात कई दिनों से आरही थी।।
जिसका आज विरोध सामने आया जब जानकीपुरम स्थित वेयरहाउस के एक डिलीवरी कर्मचारी उत्कर्ष यादव ने वहां पे payout समय पे न आने की बात अपने सीनियर अभिषेक पांडे से की जिसपर गुस्साते हुए अभिषेक पांडे ने वहां ड्यूटी पे गार्ड प्रेमशंकर सिंह के साथ उत्कर्ष को भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारा पीटा,जवाब में उत्कर्ष ने भी अपने हाथ पैर चलाए।।
मौके पर पहुंची जानकीपुरम थाने की पुलिस ने गार्ड प्रेमशंकर सिंह और पीड़ित उत्कर्ष यादव को अपनी हिरासत में लेलिया है
*कर्मचारियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे जानकीपुरम स्थित इंचार्ज और वेयरहाउस कर्मचारी।।
ज़ेप्टो कंपनी जानकीपुरम के इंचार्ज एक तरह से अधिक कार्य करवाके payout में बेफिजूल कटौती और वहां कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार कर रहे है।।

वहां मजबूर युवक,बुजुर्ग अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वह सब अपने परिवार का भरन पोषण के लिए डिलीवरी कर्मचारी का कार्य करते है।।
जिसपर भी zepto जानकीपुरम इंचार्ज व अन्य अधिकारी मजबूरी का फायदा उठा रहा है हर बार पेय आउट में कटौती करते आ रहे है।।

और किसी भी तरह की payout से संबंधित बात रखने पे मजबूर कर्मचारियों से गाली गलौज मार पीट अभद्रता करने की बाते सामने आरही है।।
गार्ड प्रेमशंकर सिंह के अभद्र व्यवहार करने से भी कर्मचारी काफी दुखी है।।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



