ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम जिजयावन के मजरा बालाढ़ाना निवासी रूप सिंह पुत्र कुंजन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की अपराह्न करीब 12 बजे वह अपने खेत पर कमरा बनवा रहा था। तभी गांव के महेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, भानु पुत्रगण लाल सिंह व देशपथ पुत्र महेन्द्र आये और उसके साथ पुराने खेत की मेड के विवाद को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस हमले में पीडि़त को काफी चोटें आयीं। चीख-पुकार होने पर बचाव करने आये उसके पुत्र रामसिंह के साथ भी गालियां देते हुये मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 115 (2), 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



