ललितपुर। राजकीय महाविद्यालय के पास कांशीराम कालोनी में रहने वाली साहिदा पत्नी स्व.मुहम्मद कलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार की रात करीब 10 बजे उसका 23 वर्षीय पुत्र सोहिब मजदूरी करके अपने घर वापस आया, तभी ब्लाक नम्बर 01 के बाहर कालोनी के पास ही रहने वाला परवेज पुत्र जमील आया ओर उसके पुत्र को गालियां देने लगा। विरोध करने पर परवेज ने सोहेब के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से सोहिब के पैर में प्रहार कर दिया और कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घटना को अंजाम देकर परवेज मौके से भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर परवेज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



