By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ऐतिहासिक केशवानंद भारती जजमेंट के 50 साल, एक ऐसा फैसला जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ऐतिहासिक केशवानंद भारती जजमेंट के 50 साल, एक ऐसा फैसला जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा
विश्व

ऐतिहासिक केशवानंद भारती जजमेंट के 50 साल, एक ऐसा फैसला जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा

चर्चा आज की
Last updated: April 25, 2023 12:24 pm
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली : केशवानंद भारती केस में आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी फैसले में शीर्ष अदालत ने संसद को मूलअधिकार समेत संविधान के मूल ढांचे में किसी भी तरह के बदलाव से रोक दिया था। सोमवार को इस फैसले की 50वीं वर्षगांठ पर सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़े सभी रिकॉर्ड को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया। शीर्ष अदालत के 13 जजों की अबतक की सबसे बड़ी बेंच ने ये फैसला सुनाया था। वेबसाइट पर बेंच के सदस्यों के दिए 11 अलग-अलग राय को भी अपलोड किया गया है।


केशवानंद भारती केस की सुनवाई 13 जजों की संविधान पीठ ने की थी। बेंच में तत्कालीन सीजेआई एसएम सिकरी के अलावा जस्टिस जेएम शेलत, केएस हेगड़े, एएन ग्रोवर, एएन रे, पीजे रेड्डी, डीजी पालेकर, एचआर खन्ना, केके मैथ्यू, एमएच बेग, एसएन द्विवेदी, बीके मुखर्जी और वाईवी चन्द्रचूड़ शामिल थे। केंद्र सरकार को संविधान के 368 के तहत संविधान संशोधन का अधिकार असीमित है या नहीं, इस पर बेंच के जजों की राय जबरदस्त तौर पर बंटी हुई थी। 7-6 के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि आर्टिकल 368 के तहत ‘केंद्र को जो संशोधन के अधिकार मिले हैं उसमें संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर यानी बुनियादी ढांचा में बदलाव का अधिकार नहीं है ताकि उसकी पहचान न बदले।’

‘बुनियादी ढांचा सिद्धांत’ के पक्ष में सीजेआई सिकरी और जस्टिस शेलत, हेगड़े, ग्रोवर, खन्ना, रेड्डी और मुखर्जी ने फैसला दिया। दूसरी तरफ जस्टिस रे, पालेकर, मैथ्यू, बेग, द्विवेदी और चंद्रचूड़ इससे असहमत थे। जस्टिस मैथ्यू के बेटे केएम जोसेफ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज हैं वहीं जस्टिस चंद्रचूड़ के बेटे अभी सीजेआई हैं। केशवानंद केस में अपने पिता के विचारों से उलट ये दोनों संवैधानिक मामलों में ‘बुनियादी ढांचा’ सिद्धांत के प्रबल पैरोकार हैं।

जिन जजों ने ‘बुनियादी ढांचा सिद्धांत’ के पक्ष में फैसला सुनाया था उनमें से कुछ ने तब अपना पक्ष बदल लिया जब संसद के संविधान संशोधन के अधिकार पर बंदिश की बात आई। जस्टिस रे, पालेकर, खन्ना, मैथ्यू बेग, द्विवेदी और चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाया, ‘अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के अधिकार पर किसी तरह का अंकुश नहीं है।’


‘बुनियादी ढांचे’ वाला फैसला इंदिरा गांधी सरकार के निर्णयों की राह में बाधा बना। सरकार ने अगले ही दिन यानी 25 अप्रैल 1973 को जस्टिस रे को एक-दो नहीं बल्कि 3 जजों की वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए सीजेआई सिकरी का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया। जस्टिस शेलत, हेगड़े और ग्रोवर तीनों ही जस्टिस रे से सीनियर थे। तीनों ने ही विरोध में इस्तीफा दे दिया। 26 अप्रैल 1973 को जस्टिस रे ने सीजेआई की शपथ ली।

इमर्जेंसी के दौरान, जस्टिस खन्ना ने 28 अप्रैल 1976 को एडीएम जबलपुर केस में इकलौता असहमति वाला फैसला दिया। उन्होंने अपने फैसले में लिखा कि जीने का मूलभूत अधिकार किसी भी स्थिति में निलंबित नहीं किया जा सकता, इमर्जेंसी तक में भी नहीं। उनका असहमति वाला फैसला बाकी 4 जजों- सीजेआई एएन रे औ जस्टिस बेग, चंद्रचूड़ और पीएन भगवती के फैसले से ज्यादा चर्चित हुआ। इन चारों जजों का फैसला सरकार की राय के ही तर्ज पर था कि इमर्जेंसी के दौरान सभी मूल अधिकार निलंबित रहेंगे।


इंदिरा गांधी सरकार ने एक बार फिर प्रतिशोध की कार्रवाई की और जस्टिस खन्ना की वरिष्ठता को नजरअंदाज कर जस्टिस बेग को सीजेआई नियुक्त कर दिया। जस्टिस खन्ना ने विरोध में इस्तीफा दे दिया। 40 से ज्यादा वर्ष बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एडीएम जबलपुर केस के फैसले को बुरा कानून बताते हुए पलट दिया।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को ऐलान किया कि केशवानंद भारती जजमेंट के सभी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर बनाए गए स्पेशल पेज पर अपलोड कर दिए गए हैं। इनमें नानी पालकीवाला समेत वकीलों की लिखित दलीलें, संबंधित पक्षों की तरफ से दिए गए दस्तावेज समेत सभी केस रिकॉर्ड शामि हैं।

सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट में जजों के लिए एक नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जिसमें कुल 3.8 लाख किताबों और संदर्भ सामग्रियों में से 2.4 लाख को शिफ्ट किया गया है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल लोकसभा में पास; ओवैसी ने बिल फाड़ा
आंबेडकर की तस्वीर वाली प्लेट पर खाना परोसा, होटल मालिक गिरफ्तार
US में मध्यावधि चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान
शीतकालीन सत्र से पहले PM की अपील- सदन चलने दें:कहा- युवा सांसदों के भविष्य के लिए उन्हें बहस में भाग लेने का मौका मिले
जबलपुर रोप-वे सिटी ट्रांसपोर्ट शुरू करने वाला दुनिया का चौथा शहर बनेगा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?