By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: झुग्गियों में पैदा हुआ अल्ताफ तड़वी यूं बना ‘बिग बॉस 16’ विनर MC Stan, कभी खाने के लाले तो कभी सड़क पर सोए
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » झुग्गियों में पैदा हुआ अल्ताफ तड़वी यूं बना ‘बिग बॉस 16’ विनर MC Stan, कभी खाने के लाले तो कभी सड़क पर सोए
मनोरंजन

झुग्गियों में पैदा हुआ अल्ताफ तड़वी यूं बना ‘बिग बॉस 16’ विनर MC Stan, कभी खाने के लाले तो कभी सड़क पर सोए

चर्चा आज की
Last updated: February 13, 2023 10:46 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो…कवि दुष्यंत कुमार की लिखी एक कविता की यह लाइन एमसी स्टैन पर एकदम फिट बैठती नजर आ रही है। वही एमसी स्टैन, जो मुंबई के स्लम एरिया में पैदा हुए और वहां से निकल न सिर्फ दुनियाभर में नाम कमाया बल्कि ‘बिग बॉस 16’ के विनर भी बन गए। भले ही एमसी स्टैन को ‘अनडिजर्विंग’ बताया जा रहा हो। भले ही यह कहा जा रहा हो कि वह ट्रॉफी और इस जीत के हकदार नहीं, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि उन्हें यह जीत उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग के कारण मिली है। वो फैन फॉलोइंग, जिसे एमसी स्टैन ने अपनी कड़ी मेहनत से कमाया है।

Contents
  • पुणे की बस्ती में जन्मे, मुफलिसी में गुजरे दिन
  • 12 साल की उम्र में कव्वाली परफॉर्मर, रैपर बन चमके
  • कभी रिक्शे पर सोते आज तगड़ी कमाई
  • विवादों के बाद भी बने इंस्पिरेशन
कभी किसी ने सोचा नहीं था कि मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला, सड़कों पर रातें गुजारने वाला अल्ताफ तड़वी एक दिन MC Stan बनकर न सिर्फ रैप की दुनिया में छाएगा, बल्कि ‘बिग बॉस’ का इतिहास भी बदलकर रख देगा। ‘बस्ती का हस्ती’ और ‘पी टाउन बेबी’, ‘हिंदी मातृभाषा’ जैसे वन लाइनर आज लोगों के लिए स्टैन का पर्याय बन चुके हैं। लेकिन एमसी स्टैन का यहां तक पहुंचने का सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा। खुद स्टैन ने भी नहीं सोचा था कि झुग्गियों में जिंदगी बिताने वाले वह एक आम से लड़के एक दिन इतना बड़ा रिएलिटी शो को जीतेंगे। ‘मंडे मोटिवेशन’ सीरीज में हम आपको स्टैन की यही ‘फर्श से अर्श’ पर पहुंचने और इतिहास रचने की कहानी बता रहे हैं।

पुणे की बस्ती में जन्मे, मुफलिसी में गुजरे दिन

एमसी स्टैन पुणे के बस्ती एरिया के रहने वाले हैं। स्टैन के पिता पुलिस में रहे, लेकिन परिवार की हालत ऐसी नहीं थी कि ढंग से दो वक्त का खाना भी खा सकें। कभी तो ऐसा भी था, जब स्टैन के पास पैसे नहीं होते थे। ऐसे में उन्हें भूखे रहना पड़ता और कई बार सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ती थीं। लेकिन एमसी स्टैन ने मुफलिसी और दुखभरे उन दिनों में भी हिम्मत और हौसला बनाए रखा। एमसी स्टैन के माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़-लिखकर कामयाब इंसान बनें। लेकिन स्टैन को बचपन से ही गाने लिखने का शौक था। वह पढ़ाई-लिखाई छोड़कर गानों में ही रम जाते। इसके लिए स्टैन को कई बार अम्मी-अब्बू की डांट खानी पड़ी। उन्हें स्टैन का गाने लिखना और रैप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। लेकिन स्टैन ने ठान लिया था कि वह रैप की दुनिया में ही नाम कमाएंगे और दुनियाभर में अपनी मातृभाषा हिंदी को पहुंचाएंगे।


12 साल की उम्र में कव्वाली परफॉर्मर, रैपर बन चमके

मात्र 12 साल की उम्र में एमसी स्टैन ने कव्वाली गाने पर परफॉर्म किया। लेकिन एमसी स्टैन को पहचान तब मिली जब वह रैप करने लगे। रैप से स्टैन की पहचान उनके भाई ने करवाई। स्टैन ने अस्तगफिरुल्लाह नाम से अपना रैप गाना रिलीज किया, जो छा गया। इस गाने में स्टैन ने अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाई थी, जो लोगों के दिलों को छू गई। इसके बाद स्टैन ‘वाटा’ नाम से गाना लेकर आए। इस गाने ने स्टैन को स्टार बना दिया। यूट्यूब पर एमसी स्टैन के इस गाने को तब 21 मिलियन व्यूज मिले थे।

कभी रिक्शे पर सोते आज तगड़ी कमाई

इसके बाद एमसी स्टैन ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जो एमसी स्टैन कभी रिक्शे पर तो कभी सड़कों पर सोता था, बाद में उसके पास लग्जरी कारें आ गईं। स्टैन को हिंदी भाषा से इतना ज्यादा प्यार है कि उन्होंने इसी नाम पर अपना लेबल ‘हिंदी रिकॉर्ड्स’ शुरू किया और HINDI नाम से डायमंड का सेट भी बनवाया। एमसी स्टैन ने ‘बिग बॉस 16’ के प्रीमियर पर बताया था कि उनके जूते 80 हजार के हैं और अम्मी ने उन्हें शो में देखने के लिए 70 हजार का टीवी खरीदा है। एमसी स्टैन ने यह भी बताया था कि उनके पास एक स्नेक के डिजाइन की चेन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं हिंदी नाम का जो डायमंड नेकलेस है, वह करीब 1.5 करोड़ रुपये का है।

विवादों के बाद भी बने इंस्पिरेशन

एमसी स्टैन की जिंदगी में काफी विवाद भी रहे हैं। चूंकि उनके रैप और गानों में काफी गालियां और भद्दे शब्द भी रहते हैं, इस वजह से भी स्टैन खूब विवादों में फंसे। लोगों का नजरिया स्टैन के प्रति बदल गया। स्टैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ‘बिग बॉस 16’ में इसलिए जा रहे हैं ताकि अपने प्रति लोगों का नजरिया बदल सकें और खुद के गुस्से पर कंट्रोल कर सकें। स्टैन ने कहा था कि वह अपने गुस्से को गानों और रैप के जरिए बाहर निकालते हैं। अगर ऐसा न करें तो फिर वह हिंसक हो सकते हैं। लेकिन जो भी हो, एमसी स्टैन की स्लम से लेकर बिग बॉस और रैपर बनने की जर्नी लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी है। स्टैन की बस्ती का हर वो शख्स अब सपना देख सकता है, जो सोचता था कि सपने अमीरों के लिए होते हैं क्योंकि उन्हीं के सपने पूरे होते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल को देखने के लिए अपनाएं ये तरीका
आकांक्षा दुबे के परिवार का आरोप- समर सिंह ने करवाई है हत्‍या, 5 करोड़ रुपये लिए थे उधार, देता था मारने की धमकी
‘मैं शादीशुदा हूं..’ फैन ने की सेल्फी लेने की कोशिश तो भड़क उठी राखी सावंत, कहा- टच मत करो
फ्लाइट में इकॉनमी क्लास का वॉशरूम यूज करती दिखीं दीपिका पादुकोण, पलट-पलट कर देख रहे लोग
टीम के लिए आई बेहद बुरी खबर! IND vs NZ के बीच पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?