

*सोहनी गांव में भारत सरकार की अमृत सरोवर योजना अधिकारियों की लापरवाही से हुई फेल*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
*औरैया* जिले की बिधूना ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बराहार के तहत सोहनी गांव में वित्तीय वर्ष 2022/2023 के बजट में तालाब पक्का बनना था। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं किया गया है ।
समाचार के अनुसार भारत सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत सोहनी गांव पंचायत बराहार ब्लाक बिधूना मे वित्तीय वर्ष 2022/2023 के बजट में बनना था लेकिन ठेकेदारों ने इस काम अधूरा कराकर छोड़ दिया है जबकि इस सोहनी गांव के इस तालाब को पक्का बनना था लेकिन भारत सरकार इस योजना के तहत हर पंचायत में तालाबों को पक्का करना था जिससे इन तालाबों में पानी साफ सुथरा रह सके ।
लेकिन यहां पर इस अमृत सरोवर योजना को जिले एवं बिधूना ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज भी सोहनी गांव का यह तालाब अधूरा ही पड़ा है।
सूत्रों के हवाले से तो यह खबर है कि पंचायत सचिव एवं बिधूना ब्लाक के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते रूपया भी निकल गया है और हजम भी हो गया है
पंचायत के लोगो का कहना है कि इस अमृत सरोवर योजना के तहत सोहनी गांव का यह तालाब अधूरा रहकर गांव वालों को चिढ़ाता दिखाई दे रहा है।
पंचायत के तमाम लोगों का कहना है कि तमाम बार शिकायतों को किया गया तो इस योजना को देख रहे जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों पर लीपापोती कर देते हैं।
इससे साफ़ जाहिर होता है कि भारत सरकार की जो मंशा थी उस पर इन अधिकारियों की सांठगांठ के चलते यह तालाब अधूरा रहकर पूरे पंचायत वासियों को चिढ़ा रहा है और भारत सरकार की इस योजना को ग्रहण लग गया है और यह भारत सरकार की योजना ज़मीनी स्तर पर बुरी तरह से फेल हो चुकी है।
अब देखना यह होगा कि यह तालाब पक्का होगा भी या फिर यो ही सोहनी गांव वालों को चिढ़ाता रहेगा और क्या जिले के जिलाधिकारी इसमे लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करके पूरा भी करायेंगे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



