

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन
मौदहा हमीरपुर। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में जमकर आक्रोश व्याप्त है और ब्राह्मण समाज की ओर से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर कार्यवाही की मांग की है।
ब्राह्मण समाज द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया है है कि, आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी से पूरे समाज में रोष व्याप्त है। इस लिए आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर उनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए।क्योंकि ऐसी टिप्पणी समाज में विद्वेष पैदा करने का काम करती हैं। इस दौरान ब्रजेन्द्र गौरव, बाबूराम बाजपेई,रेवती रमण पाठक,विवेक कुमार दीक्षित,शिव प्रकाश त्रिपाठी सहित एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
फोटो -01,उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के लोग




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



