ब्यूरो बांदा




नरैनी ब्लॉक के परिसर में नरैनी क्षेत्र के सभी आजीविका मिशन द्वारा चयनित की गई 392 महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार के उद्देश्य से दिनांक 2 फरवरी 25 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित बुंदेलखंड पैकेज योजना के अंतर्गत महिला समुद्रीकरण ब्रायलर पालन योजना के द्वितीय चरण में पशुपालन विभाग बांदा के द्वारा कुक्कुट चूजे बरतन तथा चूजों के आहार को सभी को वितरण किया गया इन सभी लाभार्थियों को शान द्वारा बैंक खातों में पहले ही ₹6000 की पहली किस्त भेजी जा चुकी थी यह धनराशि चूजों के छाया सेट आदि की व्यवस्था करने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी और शेष 4000 रुपए की धनराशि दोबारा खातों में भेजी जाएगी जो चीजों को रखरखाव के लिए दी जाती है यह सभी जानकारी नरैनी के पशु चिकित्सा डॉ विजय कुमार कमल द्वारा बताई गई। इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, डाक्टर विजय कुमार कमल नरैनी, डाक्टर अभिषेक कुमार करतल, राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



