By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: अनुभव सिन्‍हा बोले- मेरी फिल्‍म ‘भीड़’ सरकार विरोधी नहीं, सामाजिक सरोकारों के पीछे की संवेदना है
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » अनुभव सिन्‍हा बोले- मेरी फिल्‍म ‘भीड़’ सरकार विरोधी नहीं, सामाजिक सरोकारों के पीछे की संवेदना है
मनोरंजन

अनुभव सिन्‍हा बोले- मेरी फिल्‍म ‘भीड़’ सरकार विरोधी नहीं, सामाजिक सरोकारों के पीछे की संवेदना है

चर्चा आज की
Last updated: March 24, 2023 10:22 am
By
चर्चा आज की
12 Min Read
Share
SHARE

आज से तकरीबन 20-21 साल पहले आई तुम बिन के बाद आपको पहले भी कहीं देखा है, दस, तथास्तु, कैश और रा.वन तक का अल्हड़ फिल्मकार मुल्क के बाद थप्पड़, आर्टिकल 15 और अनेक तक आते-आते उद्दंड और बेबाक बन जाता है। हम बात कर रहे हैं, जाने-माने फिल्मकार अनुभव सिन्हा की। इन दिनों वे चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म भीड़ को लेकर। इस विशेष मुलाकात में वे अपनी फिल्म के ब्लैक एंड वाइट होने, अपने कलाकार दोस्तों, अपने ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्म को एंटी गवर्नमेंट कहलाने, बॉयकॉट ट्रेंड जैसे मुद्दों पर दिल खोलकर बात करते हैं।

कोरोना, लॉकडाउन और पलायन के दौर से हर कोई कहीं न कहीं प्रभावित हुआ है, मगर आपको इस विषय पर फिल्म बनाने का खयाल कब और क्यों आया? क्या आपका भी कोई दर्द जुड़ा है?
-बहुत सारी बिखरी हुई कहानियां थीं, जो परेशान कर रही थीं। कोई एक लम्हा तो नहीं याद कि फलां हादसे या घटना से कहानी का खयाल आया, मगर हमारे आस -पास जो हो रहा था, उससे एक बेचैनी-सी भर गई थी, मेरे अंदर। उसी बेचैनी ने नई कहानी को जन्म दिया। बहुत सारी घटनाएं थीं, जिसमें कुछ लोग ट्रेन के नीचे आकर मर गए थे, एक इंसिडेंट ऐसा था, जब एक भूखा आदमी गाड़ी से कुचले हुए जानवर का गोश्त खा रहा था। एक बच्चा सूटकेस पर सोता हुआ जा रहा था। ऐसे अनगिनत इंसिडेंट थे, जिन्होंने मुझे झकझोर कर रख दिया था। जहां तक व्यक्तिगत जिंदगी की बात है, तो हम अपने कमरों में बंद थे। दोस्तों से फोन पर बातें करते थे। जो दूसरे लोग करते थे, जैसे सिलेंडर या दवाइयों की व्यवस्था, वो करने की कोशिश किया करते थे।

आपने फिल्म का टोन ब्लैक एंड वाइट रखा है, तो ये निर्णय लेते हुए दिमाग में कहीं कोई हिचक थी कि आज के चमक-दमक दौर में ये सही होगा या नहीं?

-वो दिल की आवाज थी। सुना है आंखों के बीच भी एक दिमाग होता है, वहीं से ये आई थी। फिर उसके बाद एक पशोपेश थी कि पता नहीं पब्लिक इसे कैसे लेगी? मार्केट कैसे देखेगा? पैसा क्या सोचेगा उसके बारे में? पैसा एक शरारती बच्चा होता है ना? वो देखता रहता है, आप क्या कर रहे हैं? आप में क्या कमियां हैं? अचानक वो कह सकता है, मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं खेलना। उससे भी डर लगा रहता है। काफी उधेड़बुन थी, मगर फिर फैसले की जीत हुई। मैंने फिल्म बना ली है, जितने भी लोगों ने देखी है उन्हें अच्छी लगी है। अब बस एकाध दिन बाकी है, थिएटर में आने के लिए।
फिल्म की कास्ट में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, आशुतोष राणा जैसे समर्थ कलाकार हैं, कास्टिंग कैसे की आपने?
-एक दिन मैंने अपने बेटे से पूछा, ‘तेरे बाप की सबसे बड़ी कमाई क्या है?’ मैं उसे जज करना चाह रहा था कि वो पैसे बोलेगा या फिल्में? या कोई एक फिल्म बोलेगा। उसका जवाब था, ‘रिश्ते’ वाकई मेरे रिश्ते ऐसे हैं, छोटा रोल हो या बड़ा? मैं किसी को भी बोल देता हूं कि ये पार्ट कर लो, तो वो तुरंत करने को राजी हो जाता है। ये सारे मेरे दोस्त हैं। उस दिन आशु (आशुतोष राणा) ने मुझे याद दिलाया कि उसने अपने करियर का पहला काम मेरे साथ किया था 1993 में। दिया(मिर्जा) के करियर की शुरुआत मेरे साथ हुई थी। पंकज कपूर भी मेरे साथ 2005 में दस कर चुके हैं। ये सारे मेरे ऐसे दोस्त हैं, जो घर के नीचे से गुजरें, तो कहते हैं, ‘आलू के पराठे खिला रहे हो, तो ऊपर आऊं.’ ये मेरी खुशनसीबी है कि ये सारे समर्थ कलाकार मेरे दोस्त है और मैं इनसे किसी भी चीज की डिमांड कर सकता हूं। आशु पठान में शाहरुख खान का बॉस बनता है और मैं उससे कह देता हूं कि मेरी फिल्म में पुलिस वाले का छोटा-सा रोल कर ले। ये लोग मेरी आदत बन चुके हैं। कई बार फिल्म में इनके लिए जगह नहीं होती, तो इनकी याद आने लगती है। कुमुद (मिश्रा) अनेक में नहीं था, मगर मैंने उसे एक सीन के लिए बुला लिया था।
म्यूजिक विडियोज और धारवाहिकों के बाद आपने अपने करियर की शुरुआत तुम बिन से की और आगे चलकर दस, कैश, रा.वन जैसी फिल्में बनाईं, मगर सामजिक सरोकार और सोच प्रेरक फिल्मों (मुल्क, थप्पड़, आर्टिकल 15, अनेक) की तरफ उन्मुख होने का आपका रूपांतरण कब हुआ?
-गुलजार साहब का वो गाना है, न, ‘कहां से चले कहां के लिए, ये खबर नहीं थी मगर, कोई भी सिरा जहां जा मिला’ खुद से मेरी मुलाकात इस तरह अचानक हुई और मुझे लगा, अरे, ये तो मैं हूं। वैसे सच कहूं तो मुझे दस, कैश और रा.वन से कोई शर्मिंदगी नहीं है। वो सब मेरी यात्रा का, मेरे होने का हिस्सा हैं। मुझे नहीं लगता कि मेरे रूपांतरण का कोई स्पेशल मोड़ था।

मुद्दों और सामाजिक सरोकार के विषयों वाली फिल्मों के प्रति आप काफी संवेदनशील है और मुखर भी।

– मुझे लगता है, ये मेरे मां-बाप की परवरिश है। मुझे याद है बचपन में घर के रिकॉर्ड प्लेयर पर मधुशाला बजती थी मन्नाडे साहब की आवाज में। बेगम अख्तर अहमद फराज को गाती थीं, मेंहदी हसन फैज़ को गाते थे। हमारे पड़ोस में काशी नाथ सिंह, हजारी प्रसाद द्विवेदी और महादेवी वर्मा जैसे जाने -माने लोग रहते थे। हमारे घर के पीछे किशन महाराज और गुदई महाराज तथा लीला मिश्रा जी जैसे दिग्गज रहा करते थे, तो हम तो खुशनसीब रहे, जो ऐसे माहौल में पले-बढ़े। उस दिन मैं सुधीर मिश्रा से कह रहा था, यार ऐसी कोई किताब नहीं बची, जो आपने पढ़ी न हो, तो वे बोले, ‘यार मेरे पास चॉइस नहीं थी, जब मैं बड़ा हो रहा था, तब मेरे इर्द-गिर्द सिर्फ किताबें थीं और कुछ नहीं। आप जहां से आते हैं, वो आपकी सृष्टि की शुरुआत होती है, तो बचपन से ऐसा ही माहौल रहा। फिर बनारस से अलीगढ़ जाना पढ़ने के लिए। वहां मेरे हॉस्टल के सामने हसरत मोहानी हॉस्टल। फिर वहां से मैं मुंबई आया और मुंबई में मैंने पंजाबी गाने बनाए। इस सिलसिले में अमृता प्रीतम मिलीं, मुनीर नियाज़ी मिले। जो लोग भी मुझे मिले, मेरा मानना है कि इसके पीछे मेरी परवरिश होगी, मेरा बनारस होगा और यहीं से मेरी संवेदनाएं सामाजिक सरोकार के प्रति उन्मुख हुई होंगी।

एक तरफ आपकी फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है और दूसरी तरफ इस फिल्म को कुछ लोग एंटी गवर्नमेंट कह रहे हैं?
-जो लोग भी मेरी इस फिल्म को एंटी गवर्नमेंट कह रहे हैं, उन्हें आप बता दें कि ये सरकार विरोधी फिल्म नहीं है और इस फिल्म को जिसने बनाया है, ये बात वो कह रहा है। अब मैं आपको बता दूं कि हफ्ते भर में मैं दो -तीन इवेंट्स पर गया हूं और लोगों ने मुझे ज्यादा देर तक गले लगाया है। मैं उनकी भावना को समझ सकता हूं। आम तौर पर आप जब हाथ मिलाते हैं या गले लगते हैं, तो उसका एक वक्फा होता है, मगर यहां मुझे ज्यादा देर तक गले लगाया जा रहा है। उनका यह एप्रिशियेशन मुझे हिम्मत देता है।

जब भी इस तरह की रियलिस्टिक अप्रोच की फिल्में आती हैं, तो विरोध क्यों होता है?
-असल में सच की एक क्वालिटी होती है, वो सारे एंगल्स से दिखता नहीं है। एक खास जगह जाकर खड़ा होना पड़ता है। फिर ये आप तय करते हैं कि आपको वहां खड़ा होना है या नहीं? होता वो सच ही है। मैं उन लोगों को अपनी फिल्म और कहानियों के माध्यम से उस एंगल पर ले जाता हूं और कहता हूं, देखो एक सच ये भी है, जितना दिख जाए आपको।

पहले जो फिल्म का ट्रेलर आया था, मुझे पीएम की आवाज थी, मगर अब दूसरे ट्रेलर में वो आवाज बदल दी गई है? क्या सेंसर बोर्ड के सजेशन पर ये हुआ?
-हमारे काम करने के कई तरह के पहलू हैं और ये उसका एक हिस्सा है। मैं नहीं चाहता वो किसी और की जानकारी में जाए, वो कोई ऐसी बात नहीं है। वरना आपको तो पता ही है कि मैं अपनी आवाज और टेक को लेकर ट्विटर पर भी मैंने आज तक परवाह नहीं की, तो आज क्यों करूंगा? मगर वो फिल्म से बहुत नीचे की बात है।

बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, आपके मन में अपनी फिल्म को लेकर कोई नर्वसनेस है?
-ऐसा नहीं है कि हमारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही, पठान ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की, तो तू झूठी मैं मक्कार सौ करोड़ करने जा रही है। रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे अच्छा बिजनेस कर रही है। हमेशा से ही इतनी ही फिल्में चलती थीं, जो चेंज हुआ है, वो ये है कि पहले एक प्रकार की फिल्मों का एक मिनिमम हुआ करता था। मसलन अगर हम इस तरह की फिल्म बनाएंगे, तो वो कम से कम 20 करोड़ तो करेगी ही। अब वो मिनिमम बदल गया है। जब दर्शक फिल्म नहीं देखना चाहते, तो वे नहीं देखते। जो फिल्मों की कमाई की मिनिमम गारंटी थी, वो खत्म हो गई। वो गणित बदल गया।

बॉयकॉट ट्रेंड पर क्या कहना चाहेंगे?
-ऐसा नहीं है कि बॉयकॉट से इंडस्ट्री को कोई फर्क नहीं पड़ा। बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर एक तवील और मुसलसल ट्रेंड रहा, जिसका भी रहा, उसका बॉलीवुड को बहुत नुकसान हुआ।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब के संबध बने ,सानिया से तलाक की वजह?
घर लौटते ही गिरफ्तार होगा ये क्रिकेटर? इस वजह से खानी पड़ सकती है जेल की हवा; जानें पूरा मामला
ऋषभ पंत की कमी नहीं खलने देगा उनका जिगरी दोस्त, पहली बार मौका, धाकड़ है रिकॉर्ड
धोनी चोटिल तो स्टार खिलाड़ी दो सप्ताह के लिए OUT, भयंकर मुश्किल में CSK
‘स्वीप खेलते नजर आएंगे इंडियन बैटर्स’:दूसरे वनडे से पहले धवन बोले- हम कमबैक जानते हैं
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?