हैदराबाद: अनुष्का शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2025 की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में हुई दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है. RCB स्टार विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर टीम का ऑफिशियल बयान जारी किया और घटना पर रिएक्शन देते हुए दुख जताया.




अनुष्का ने जारी किया RCB का ऑफिशियल स्टेटमेंट
उन्होंने RCB की तरफ से एक ऑफिशियल नोट में कहा, ‘आज दोपहर टीम के आने के बाद पूरे बेंगलुरु में जमा हुई भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों में सामने आई घटना से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे ऊपर है’. बयान में कहा गया, ‘आरसीबी ने जानमाल के नुकसान पर शोक जताया है और प्रभावित परिवारों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है. घटना के तुरंत बाद हमने अपने इवेंट के लिए स्थानीय प्रशासन के आदेश का पालन किया.हम अपने सभी फैंस से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें’.
बुधवार शाम को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. आरसीबी के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी. जिसने आईपीएल के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
मंगलवार रात को जीत के बाद उत्साही फैंस 18 साल में टीम के पहले आईपीएल खिताब का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर उतर आए. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने स्टेडियम के अंदर एक सम्मान समारोह आयोजित किया था. हालांकि स्टेडियम में जिनके पास वहां का एंट्री पास नहीं था वे भी घुस आए और वहां भीड़ हो गई जिसके कारण अफरा-तफरा मची. फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की झलक पाने के लिए बाड़ और दीवारें फांदकर घुसने लगे. ऐसे में भीड़ बेकाबू हो गई और 11 लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग घायल हो गए.
इस घटना से कुछ घंटे पहले ही अनुष्का शर्मा ने विजय परेड के कुछ खुशनुमा पल शेयर किए थे, जिसमें वे विराट कोहली और आरसीबी की टीम के साथ सवार थीं और शहर भर में भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया था. लेकिन इस घटना के बाद जश्न गमगीन हो गया.

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



