नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड है। पहले दिन सीजन तक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलने वाले डिविलियर्स 2011 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। 2021 सीजन के बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया था। अपने बूते डिविलियर्स ने आरसीबी को कई मैचों में जीत दिलाई थी। लेकिन गौतम गंभीर का मानना है कि उनके रिकॉर्ड सिर्फ खुद के लिए थे।




रैना के साथ तुलना कर बोले गंभीर
एबी डिविलियर्स को आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है लेकिन दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान गौतम गंभीर के अनुसार, डिविलियर्स आरसीबी में अपने कार्यकाल के दौरान केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘अगर एबी डिविलियर्स चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसे छोटे मैदान में 8-10 साल तक खेलते हैं, तो किसी भी खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट या क्षमता वही हो सकती है। इसलिए सुरेश रैना ने 4 आईपीएल खिताब जीते, दुर्भाग्य से डिविलियर्स ने निजी रिकॉर्ड ही बनाए।’
गंभीर और डिविलियर्स का आईपीएल करियर
184 मैच के आईपीएल करियर में एबी डिविलियर्स ने 151.59 की स्ट्राइक रेट और 39.71 की औसत से 5162 रन बनाए हैं। इसमें 40 फिफ्टी और 3 शतक भी शामिल हैं। उनके नाम 413 चौके और 251 छक्के भी हैं। लेकिन वह एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सके। वहीं गौतम गंभीर ने 154 मैचों में 31 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट से4118 रन बनाए। उनके नाम 36 फिफ्टी हैं। गंभीर ने 491 चौके और 59 छक्के मारे। उनकी कप्तानी में केकेआर ने दो बार लीग का खिताब जीता।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



