हमीरपुर ब्यूरो :–
न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की पैरवी करने से रोकने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम बांधुर बुजुर्ग निवासी रामविलास पुत्र देवीदीन ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 2020 की सात अप्रैल को वह मनोज, रामदेवी,सावित्री,नागेंद्र के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी गांव के दबंग आशाराम, रामकृपाल, शिवम, चंद्रभान अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिससे सभी को गंभीर चोंटे आईं हैं।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 323,504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि इनका पहले से मुकदमा चल रहा है और उस मामले में गवाही नहीं देने तथा पैरवी नहीं करने को लेकर यह मामला आया था साथ ही इनका मामला आई.जी.आर. एस. में भी गया था तो मामले का निस्तारण करना जरुरी था जिसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



