

अतर्रा(बांदा)। बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम उसरा पुरवा अंश दुबारिया निवासी छोटा रैदास (21 वर्ष) पुत्र बऊवा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बीते 22 जनवरी 2026 को वह थाना बिसंडा क्षेत्र में मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान थनैल गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, बलदेव प्रसाद, लालू निषाद, शिवकरण दिनकर सहित अन्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




256betapp is my go-to when Im on the move. Easy to use and it works like a charm. Worth checking out trust me 256betapp.
Okay, if you’re looking for something a bit more specific, give vn88 rezence việt nam a try. I’ve been browsing through what they’ve got cooking and it might be right for you. Dive in vn88 rezence việt nam.