By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: नए नवरत्न या टीम केजरीवाल से ही काम चलाएंगी आतिशी, कैसा होगा दिल्ली का नया मंत्रिमंडल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » नए नवरत्न या टीम केजरीवाल से ही काम चलाएंगी आतिशी, कैसा होगा दिल्ली का नया मंत्रिमंडल
दिल्लीराज्य

नए नवरत्न या टीम केजरीवाल से ही काम चलाएंगी आतिशी, कैसा होगा दिल्ली का नया मंत्रिमंडल

charcha aaj ki
Last updated: September 18, 2024 8:47 am
By
charcha aaj ki
6 Min Read
Share
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम इस्तीफा दे दिया है. आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता चुनी जाने के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. मुख्यमंत्री की ताजपोशी के साथ ही आतिशी को नए तरीके से मंत्रिमंडल का गठन करना होगा. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर लगी है कि आतिशी क्या पुराने नेताओं को रिपीट करके केजरीवाल की टीम से ही काम चलाएंगी या फिर कैबिनेट में नए चेहरों को मौका देंगी?

Contents
  • पुराने मंत्री या नए चेहरे?
  • केजरीवाल टीम पर जताएंगी भरोसा?
  • इन मंत्रियों को मिल सकती है जगह
  • दलित चेहरे को मिलेगी जगह
  • पूर्वांचली वोटर्स को साधने का चैलेंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब पांच महीने का वक्त बचा है. अरविंद केजरीवाल की मंशा महाराष्ट्र के साथ दिल्ली का भी चुनाव कराने की है, जिसका वह जिक्र कर चुके हैं. ऐसे में चुनाव आयोग अगर राजी हो जाता है तो फिर किसी भी समय दिल्ली के चुनाव का ऐलान हो सकता है. इन सारे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आतिशी को अपने नए मंत्रिमंडल का गठन करना है. आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में दो नए चेहरे को शामिल करना होगा. ऐसे में वह नई कैबिनेट के खाली पदों पर नए चेहरों को मौका देकर क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर सकती हैं.

पुराने मंत्री या नए चेहरे?

आतिशी अगर नए चेहरों को कैबिनेट में रखती हैं तो उन्हें कामकाज करने के लिए मुश्किल से तीन महीने का ही समय मिलेगा. ऐसे में एक डेढ़ महीना तो उन्हें अपने विभागों के बारे में जानने-समझने में वक्त निकल जाएंगे तो फिर वह काम कब करेंगे. सत्ताधारी दल चुनाव से ठीक पहले किसी भी तरह का कोई भी जोखिम भरा कदम नहीं उठाना चाहेगा. वहीं, पुराने मंत्री अपने विभागों के कामकाज से अवगत हैं. यही वजह है कि आतिशी पुराने चेहरे को सहारे ही सरकार चलाएं. ऐसे में केजरीवाल कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को फिर से मौका दिया जा सकता है.

केजरीवाल टीम पर जताएंगी भरोसा?

दिल्ली विधानसभा सदस्यों के आधार पर मुख्यमंत्री के अलावा अधिकतम 6 मंत्री बनाए जा सकते हैं. केजरीवाल कैबिनेट का हिस्सा गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, आतिशी और आनंद कुमार थे. आनंद कुमार पार्टी छोड़कर चले गए हैं और आतिशी अब मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. इस तरह कैबिनेट में सीधे तौर पर दो जगह खाली हो गई हैं और चार पुराने मंत्री हैं. ऐसे में केजरीवाल टीम पर आतिशी भरोसा जताती हैं तो फिर चारो पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है.

इन मंत्रियों को मिल सकती है जगह

मौजूदा कैबिनेट में अगर बदलाव किया जाता है तो फिर गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके अलावा अन्य विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है. इन दोनों सीटों में एक सामान्य सीट है तो एक अनुसूचित जाति के किसी चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है. इस सामान्य सीट पर मंत्री बनने की दौड़ में सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक, संजीव झा, दिलीप पाण्डेय और महेंद्र गोयल जैसे चेहरे शामिल हैं.

दलित चेहरे को मिलेगी जगह

केजरीवाल कैबिनेट में दलित चेहरे के तौर पर शामिल रहे राजकुमार आनंद ने इस साल अप्रैल में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री बनाया गया था. गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं पर उनकी टिप्पणी के कारण उठे विवाद के बाद अक्टूबर 2022 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. राजकुमार आनंद और राजेंद्र पाल गौतम दोनों दलित चेहरे थे. ऐसे में पार्टी की कोशिश किसी दलित चेहरे को कैबिनेट में जगह देने की होगी. पार्टी में फिलहाल कुलदीप कुमार, राखी बिड़ला, विशेष रवि और गिरीश सोनी दलित चेहरे के तौर पर हैं. इनमें से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है.

पूर्वांचली वोटर्स को साधने का चैलेंज

आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करके अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी समुदाय को साधने का दांव जरूर चला है, लेकिन पूर्वांचल और दलित वोटों को साधने का जरूर चैलेंज है. राजकुमार आनंद की जगह किसी दलित को मौका मिलना तय है, लेकिन पूर्वांचली वोटों के लिए एक नए चेहरे को मौका दे सकती है. दुर्गेश पाठक गोरखपुर से आते हैं तो दिलीप पांडेय गाजीपुर से हैं. दिलीप पांडेय दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के चीफ व्हिप के पद पर हैं. ऐसे में दिल्ली में यूपी और बिहार खासकर पूर्वांचल से आने वाले मतदाताओं की बहुत बड़ी संख्या है. उन्हें साधने के लिए देखना है कि किसे आतिशी अपनी कैबिनेट में मौका देती हैं.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अविद्या के संहार के बिना धर्म की रक्षा नहीं होती—स्वामी नारायणानंद
रायपुर : बिहान योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां संविधान दिवस
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं
उच्च न्यायालय द्वारा आर5 जोन में आवासीय परियोजना पर रोक लगाने के बाद आंध्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?