By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: भूख हड़ताल पर बैठे ‘गांधी’ पर हमला:बाइक सवार युवक आया और बेल्ट से मारा, लोगों ने मचाया हंगामा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » भूख हड़ताल पर बैठे ‘गांधी’ पर हमला:बाइक सवार युवक आया और बेल्ट से मारा, लोगों ने मचाया हंगामा
छत्तीसगढ़

भूख हड़ताल पर बैठे ‘गांधी’ पर हमला:बाइक सवार युवक आया और बेल्ट से मारा, लोगों ने मचाया हंगामा

चर्चा आज की
Last updated: December 1, 2022 8:28 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महात्मा गांधी की वेशभूषा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवक पर हमला कर दिया गया, जिसकी वजह से जमकर बवाल हो गया। दरअसल, मोहल्लेवासियों के साथ समाजसेवी युवक संजय आयल सिंघानी पिछले 6 दिनों से अपनी चिता बनाकर भूख हड़ताल पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुवार की सुबह अचानक बाइक सवार युवक आया और उन पर बेल्ट से हमला कर दिया। उसे देखकर मौजूद आरक्षक ने बीच-बचाव किया और युवक को पकड़ लिया। इससे आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने युवक को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तब युवक को बचाकर हिरासत में लिया गया। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम के सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 63-65 अरविंद नगर बंधवापारा में शराब दुकान संचालित है, जिस जगह पर शराब दुकान है, वहां से 50 मीटर के दायरे में स्कूल है और रिहायशी इलाका है। शराब दुकान के कारण चौक में चखना दुकान लगता है और शराब और शरारती तत्वों की भीड़ जुटी रहती है। इसके चलते आए दिन मारपीट, चाकूबाजी के साथ ही छेड़खानी जैसी घटनाएं होती रहती है। वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है। लिहाजा, मोहल्लेवाले शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं।

छह दिन से चल रहा है भूख हड़ताल, बिगड़ने लगी तबीयत
इस आंदोलन को शहर में गांधी के रूप में पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजय आयल सिंघानी ने समर्थन दिया है, और भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं भी क्रमिक भूख हड़ताल कर रही हैं। सिंघानी महात्मा गांधी के वेश में अपनी चिता बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार शाम से उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। तब पता चला कि लगातार उनका ब्लड प्रेशर और सुगर लेवल डाउन हो रहा है। हालांकि, संजय आयल सिंघानी ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया है।

9.30 बजे आया अचानक आया युवक, बेल्ट से मारने लगा
गुरुवार की सुबह संजय आयल धरना स्थल पर बैठकर धूप ताप रहे थे। इस दौरान उनके सहयोगी प्रदर्शनकारी भी टाइलेट गए थे। हालांकि, पुलिसकर्मी बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार युवक आया और संजय से बात करने लगा। बात करते-करते उसने अचानक बेल्ट निकालकर उनकी पिटाई शुरू कर दी, जिसे देखकर मोहल्ले की महिलाएं दौड़ते आईं और बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस ने युवक को दबोच लिया।

महिलाओं ने मचाया हंगामा, पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
इस घटना के बाद मोहल्ले की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने मारपीट करने वाले युवक को सबक सिखाने पर अड़े रहे और उसकी पिटाई करने की बात करने लगी। हालांकि, पुलिसकर्मी ने युवक को पकड़कर एक दुकान में बंद कर दिया। फिर बल बुलाकर उसे सुरक्षा के साथ थाने ले जाया गया। इधर, महिलाओं ने आंदोलन में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराने को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संजय बोला- शराब दुकान बंद कराने के नाम पर की मारपीट
गांधी की वेश में धरना प्रदर्शन कर रहे संजय आयल सिंघानी ने बताया कि वे सुबह धूप तापते हुए अकेले बैठे थे। वहां पुलिसकर्मी भी था। तभी बाइक सवार युवक आया और उनके पास आकर बातचीत करने लगा। युवक ने कहा कि शराब दुकान क्यों बंद कराना चाहते हो, तब संजय ने कहा कि लोग शराब पीना बंद कर देंगे, तो उन्हें दुकान बंद कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान युवक ने अचानक बेल्ट निकाला और ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। उसकी हरकतों को देखकर महिलाएं दौड़ती हुई आई, तब तक पुलिस कर्मी ने उसे पकड़ लिया। महिलाओं की भीड़ युवक पर टूट पड़ने वाली थी। इससे पहले ही पुलिसकर्मी ने युवक सुरक्षित एक दुकान में बंद कर दिया।

पुलिस पर बरसीं महिलाएं, प्रशासन के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
शराब दुकान को मोहल्ले से हटाने को लेकर महिलाएं पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं। इस दौरान गांधी बने युवक के साथ महिलाएं और मोहल्ले के युवकों के साथ ही स्कूली बच्चे भी प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आंदोलन पिछले छह दिन से चल रहा है। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। यहां तक प्रशासनिक अमला भी वहां नहीं पहुंचा है। इधर, गुरुवार की सुबह भूख हड़ताल पर बैठे युवक पर हमला कर दिया गया, जिससे महिलाओं का गुस्सा पुलिस पर भड़क गया। उनका कहना था कि छह से हडंताल चल रहा है और सुरक्षा व्यवस्था तक नहीं की गई है। इस दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

जशपुरनगर: राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार अप्रैल व मई दो माह का चावल अप्रैल माह में एकमुश्त किया जाएगा भुगतान
रायपुर: भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूछा- किसका-किसका राशनकार्ड बना है और कहा सबको राशन मिलना चाहिए
रायपुर : गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री श्री बघेल
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
ब्रह्मानंद नेताम मामले में ही आरोपी रहे आरक्षक निलंबित
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?