By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: आरोपी मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे युवक के घर पर हुआ हमला, फायरिंग में 7 लोग घायल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » आरोपी मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे युवक के घर पर हुआ हमला, फायरिंग में 7 लोग घायल
उत्तराखंडराज्य

आरोपी मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे युवक के घर पर हुआ हमला, फायरिंग में 7 लोग घायल

charcha aaj ki
Last updated: September 18, 2024 10:58 am
By
charcha aaj ki
6 Min Read
Share
SHARE

रुद्रपुर: मदरसे की आड़ में बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पीड़ित बच्चियों के परिवार संग पैरवी कर रहे युवक का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने घर पर घुस कर उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

रुद्रपुर में दो पक्षों में मारपीट: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मलसी में दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं. आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने गोली भी चलाई है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मामला मौलवी प्रकरण से जुड़ा है.

मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे युवक ने लगाया हमले का आरोप: दरअसल मलसी गांव में मदरसे की आड़ में मौलवी द्वारा अनेक नाबालिक बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था. इसके बाद गांव का रहने वाला नबी हसन बच्चियों के परिवारजनों के साथ मामले की पैरवी कर रहा था. कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से नबी हसन को धमकी भी मिल रही थी. मंगलवार की रात में नबी हसन और मोहम्मद खुर्शीद के बीच विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच जम कर हाथापाई के साथ साथ पथराव भी हुआ.

मारपीट के दौरान फायरिंग का भी आरोप: आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई. घटना में एक पक्ष से नबी हसन, आयशा, आरिफा, मोहम्मद हसन घायल हुए हैं. परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप है. दूसरे पक्ष से शहीद अहमद, मोहम्मद यूसुफ, कबीर अहमद घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: जैसे ही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया. आनन फानन में कोतवाली पुलिस सहित उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली गई. एसएसपी के निर्देश पर मलसी क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. वहीं कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद हसन की तहरीर पर कबीर अहमद, खुर्शीद अहमद, यूसुफ अहमद, अरबाज अंसारी, मुख्तयार आजम, रियाजुद्दीन, मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू, तैय्यब, इन्तखाब शाहिद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

एसपी सिटी ने क्या कहा: एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एक धर्म गुरु द्वारा मदरसे में बच्चियों के साथ अश्लील हरकत के मामले में रंजिश का मामला सामने आया है. दो पक्ष आपस में भिड़ गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

मौलवी ने किया बच्चियों का यौन शोषण: इसके अलावा उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मौलवी के यौन शोषण का शिकार बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की. अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ उन्होंने कहा कि आरोपी से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

क्या था मौलवी का मामला: 17 अगस्त 2024 को रुद्रपुर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी थी. महिला ने बताया कि पीलीभीत का रहने वाला शब्बीर रजा मौलवी है. वो रुद्रपुर के मलसी गांव में अवैध रूप से मदरसा चलाता है. मदरसे में मौलवी दीनी उर्दू की तालीम देने का दावा करता है. स्कूल के बाद गांव के कुछ बच्चे उर्दू तालीम हासिल करने मदरसे में जाते हैं.

आरोप है कि मौलवी कुछ घंटे तालीम देने के बाद बड़े बच्चों को तो घर भेज देता है, लेकिन छोटे बच्चों के साथ कमरे में गंदा काम करता है. आरोप है कि मौलवी कमरे में बच्चियों को अश्लील वीडियो भी दिखाता है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी मौलवी जिन्न का डर दिखाकर बच्चियों के साथ यौन शोषण करता है.

उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान: इस मामले का संज्ञान उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी लिया. उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करके दोषी को सख्त सजा दिलाने के निर्देश दिए. अब ताजा घटना ने पुलिस के सामने नया सवाल खड़ा कर दिया है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

आगरा के मोती कटरा में मकानों की दरारें देखने पहुंंची मंडलायुक्त. मेट्रो अधिकारियों को दिए आदेश—हर हाल में मरम्मत के काम से मकान मालिक हो संतुष्ट…
आखिर बेहटा में गिरी गाज सकरन में कब जांच में दोषी प्रधान अंदूनसीरपुर, ओड़ाझार के कब होंगे अधिकार सीज
कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
पांच दिवसीय प्रशिक्षण व जांच शिविर का हुआ शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?