By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें! स्कूलों में दाखिला प्रकिया शुरू, यहां जानिए नर्सरी एडमिशन से जुड़े हर सवाल का जवाब
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें! स्कूलों में दाखिला प्रकिया शुरू, यहां जानिए नर्सरी एडमिशन से जुड़े हर सवाल का जवाब
दिल्ली

दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें! स्कूलों में दाखिला प्रकिया शुरू, यहां जानिए नर्सरी एडमिशन से जुड़े हर सवाल का जवाब

Sandeep Bharangar
Last updated: November 23, 2023 2:51 pm
By
Sandeep Bharangar
11 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो चुकी है। इस बार अधिकतर स्कूलों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की हुई है। कुछ स्कूल ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।

दफ्तर से छुट्टी लेकर किया आवेदन

वहीं, कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां आवेदन फॉर्म तो ऑनलाइन उपलब्ध है, लेकिन अभिभावकों को इसका प्रिंट निकलवाकर भरना है और स्कूल में ऑफलाइन माध्यम से जमा करना है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए माता-पिता में से किसी एक ने दफ्तर से छुट्टी ली थी। वहीं, कुछ अभिभावक ऐसे भी थे जिन्होंने दफ्तर से घर पहुंचने के बाद आवेदन किया।

कैसे बढ़ेंगे दाखिला मिलने के चांस?

वसंत कुंज में रहने वाली कविता ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही उन स्कूलों की सूची बना ली थी जहां पर वो अपनी बच्ची का नर्सरी में दाखिला कराना चाहती है। वहीं, इन स्कूलों में आवेदन करने के लिए उन्होंने अपने दफ्तर से छुट्टी ली हुई थी। उन्होंने कहा कि चार में से तीन स्कूलों में ही उन्होंने आवेदन किया है चूंकि चौथे स्कूल में आवेदन करने के लिए अभी भी कुछ दस्तावेज उन्हें जुटाने हैं।

मयूर विहार के रहने वाले एक अभिभावक ने बताया कि उन्होंने जो स्कूल चिन्हित किए थे उनमें से कुछ में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से हैं। वहीं, कुछ में ऑफलाइन माध्यम से है। ऐसे में जिन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन है, सुबह सबसे पहले उन स्कूलों में जाकर आवेदन फॉर्म एकत्रित किए हैं। दो दिन के अंदर इन फॉर्म को भरकर वो जमा करेंगे।

150 अभिभावकों ने किया ऑनलाइन माध्यम से आवेदन

वहीं, प्रधानाचार्यों ने बताया कि नर्सरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से चल रही है। इस बीच अभिभावक नर्सरी में दाखिला के लिए आवेदन करने से पहले हर तरह के संशय को भी दूर करने के लिए भी स्कूल पहुंच रहे हैं। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में ऑनलाइन माध्यम से 150 अभिभावकों ने आवेदन किया है।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक आवेदन देर शाम के बाद ही प्राप्त हुए हैं चूंकि अधिकतर अभिभावक कामकाजी है ऐसे में उन्होंने दफ्तर से घर पहुंचकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है। द्वारका स्थित श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या नीता अरोड़ा ने कहा कि बृहस्पतिवार तक 100 से अभिभावकों ने नर्सरी कक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है।

वहीं, मयूर विहार फेज – 3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य डा सतवीर शर्मा ने बताया कि कुल 45 अभिभावकों ने आवेदन किया है। जिसमें 36 ने ऑफलाइन और नौ ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है।

ऑफलाइन फॉर्म लेने स्कूल पहुंच रहे तो रहें सचेत 

उन्होंने कहा कि कई अभिभावक दाखिले से संबंधित सवालों के जवाब भी स्कूल में फोन के माध्यम से संपर्क कर पूछ रहे हैं। नर्सरी दाखिला के विशेषज्ञ सुमित वोहरा ने कहा कि अगर अभिभावक ऑफलाइन फॉर्म लेने स्कूल पहुंच रहे तो सचेत रहें।

उन्होंने कहा कि स्कूल के बाहर कोई अंजान व्यक्ति दाखिले सुनिश्चित कराने के लिए मोटी रकम वसूलने के लिए खड़े रहते हैं। ऐसे में इस तरह के किसी भी व्यक्ति से संपर्क में आए और न किसी से अगर आपको भी कोई ऐसा व्यक्ति दाखिला दिलाने का दावा करे तो उसे मना कर दें और न किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए।

516 स्कूलों ने नहीं अपलोड किए दाखिला मानदंड

दाखिला प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन फिर भी 516 निजी स्कूलों ने शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर दाखिला मानदंड अपलोड किए बिना ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सबसे अधिक संख्या उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिले की है। उत्तर-पश्चिमी के 146 स्कूलों और उत्तर पूर्वी जिले के 76 जिलों ने दाखिला मानदंड अपलोड नहीं किया है।

नर्सरी दाखिले से जुड़ी अहम जानकारी

दो दिसंबर तक स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर प्वाइंट अपलोड नहीं किए तो उनमें दाखिला प्रक्रिया होगी स्थगित

एक दिसंबर से मिलने लगेंगे आवेदन फॉर्म

25 रुपये होगा प्रवेश पंजीकरण शुल्क

स्कूलों का प्रॉस्पेक्टस लेना होगा वैकल्पिक

उम्र सीमा में मिलेगी 30 दिन की अतिरिक्त छूट

राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में सत्र 2023-24 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों को न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा में 30 दिन की छूट मिलेगी। इसके लिए छात्रों के अभिभावकों को संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को एक लिखित पत्र जमा करना होगा।

दाखिले की दौड़ एक दिसंबर से शुरू करने को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे सामान्य श्रेणी की 75 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए अपनी वेबसाइट पर प्वाइंट क्राइटेरिया (अंक प्रणाली) 28 नवंबर को जरूर अपलोड कर दें।

सभी जिले के उपशिक्षा निदेशकों को ये सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि कोई स्कूल 28 नवंबर को सूची अपलोड नहीं करता है तो उसे दो दिसंबर तक का समय दिया जाएगा और इस तिथि तक भी अगर सूची अपलोड नहीं हुई तो ऐसे स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया बीच में ही स्थगित कर दी जाएगी।

प्रवेश पंजीकरण के लिए लगेगा कितना शुल्क?

अभिभावक एक दिसंबर से 23 दिसंबर तक निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। अभिभावकों को स्कूलों में प्रवेश पंजीकरण शुल्क के तहत 25 रुपये देने होंगे।

स्कूलों का प्रास्पेक्टस (विवरण-पुस्तिका) लेना वैकल्पिक होगा। स्कूलों को दाखिला कार्यक्रम की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नर्सरी दाखिला प्रक्रिया विगत वर्ष से 15 दिन पहले ही शुरू हो गई है। पिछले वर्ष नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हुई थी।

सीट संख्या नहीं होगी कम

निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए कुल सीटों को लेकर कहा है कि सत्र 2019-20, 2020-21 और 2022-23 में इन कक्षाओं में जितनी अधिकतम सीटें थीं, उससे कम सीटें सत्र 2023-24 में नहीं होंगी। स्कूलों को कुल सीटों की संख्या की जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करनी होगी।

निगरानी के लिए बनाया गया सेल

हर जिले में उपशिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक निगरानी सेल बनाया गया है। सेल की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उनके जिले में हर निजी स्कूल तय समय तक निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिला प्रक्रिया और प्वाइंट प्रणाली अपलोड कर दे।

सेल की जिम्मेदारी लगातार अभिभावकों की शिकायतों को भी सुनते रहने की होगी। निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा कि निगरानी सेल ये भी सुनिश्चित करे कि निदेशालय द्वारा तय नियमों व प्वाइंट प्रणाली का स्कूलों द्वारा पालन किया जा रहा है या नहीं।

निवास प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

राशन कार्ड, जिसमें बच्चे का नाम भी हो

बच्चे या अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र

अभिभावकों में से किसी का वोटर आइडी कार्ड

बिजली, पानी, टेलिफोन बिल या पासपोर्ट

बच्चे या अभिभावक का आधार कार्ड

जरूरी तारीखें

28 नवंबर 2022 – सभी स्कूल नर्सरी दाखिले से जुड़ी प्वाइंट प्रणाली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे

1 दिसंबर 2022 – नर्सरी दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन फॉर्म मिलने लगेंगे

23 दिसंबर 2022 – स्कूलों में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तारीख

6 जनवरी 2023 – आवेदन करने वाले बच्चों की जानकारी स्कूलों द्वारा अपलोड की जाएगी

13 जनवरी 2023- प्वाइंट प्रणाली के आधार पर स्कूल बच्चों के अंकों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे

20 जनवरी 2023 – नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के दाखिले के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही वेटिंग सूची में शामिल बच्चों की सूची भी जारी की जाएगी

21-23 जनवरी 2023 – बच्चों को स्कूल द्वारा दिए गए प्वाइंट को लेकर अभिभावक ई-मेल, पत्र लिखकर या मौखिक तौर पर स्कूलों से बात कर सकते हैं

6 फरवरी 2023- नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के दाखिले के लिए चयनित बच्चों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट वाले बच्चों के नाम भी होंगे

8- 14 फरवरी 2023 – बच्चों को स्कूल द्वारा दिए गए प्वाइंट को लेकर अभिभावक ई-मेल, पत्र लिखकर या मौखिक तौर पर स्कूलों से बात कर सकते हैं।

1 मार्च 2023 – बची हुई सीटों के लिए चयनित बच्चों की दाखिले के लिए कोई सूची अगर रह गई हो तो स्कूल उसे जारी करेंगे 17 मार्च 2023- नर्सरी दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी

दाखिले के लिए तय उम्र सीमा

नर्सरी – 31 मार्च 2023 तक बच्चे की उम्र तीन या तीन साल से ज्यादा और चार साल से कम होनी चाहिए।

केजी- 31 मार्च 2023 तक बच्चे की उम्र चार या चार साल से ज्यादा और पांच साल से कम होनी चाहिए।

कक्षा 1- 31 मार्च 2023 तक बच्चे की उम्र पांच या पांच साल से ज्यादा और छह साल से कम होनी चाहिए।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

दिवाली से पहले दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का तोहफा, एमसीडी के सभी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
दिवाली-छठ पर टिकट की नो टेंशन! आजमगढ़ और पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल
दिलशाद गार्डन में दर्दनाक हादसा, दुकान में आग लगने से व्यक्ति की मौत
शुक्रवार को जारी किया था समन, संजय सिंह के करीबी विवेक त्यागी से ईडी की पूछताछ जारी
धौला कुआं से महिपालपुर जाने वाले मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने दी ये सलाह
TAGGED:एडमिशनदिल्लीपैरेंट्सस्कूलों
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?