ब्यूरो बांदा




बांदा- पैलानी के उपजिलाधिकारी के आदेश एवं मकर संक्रांति के अवसर पर एक माह तक लगाने वाले मेला के मैदान की बोली तहसील परिसर में दिनांक 8 जनवरी दिन बुधवार को होगी। चिल्ला के कमलेश कुमार सोनकर, रामकिशोर निषाद,मो.यासिर तथा बीरेंद्र कुमार पैलानी के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे कर बताया था कि चिल्ला गांव में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर 14 जनवरी से 14 फरवरी तक एक माह के लिए विशाल मेला लगता है।मेला में आई हुई दुकानों,झूला या अन्य मनोरंजन के साधनों तथा वाहनों पर ग्राम सभा के द्वारा सार्वजनिक बोली लगवाकर नीलामी की जाती थी जिससे कि ग्राम पंचायत तथा राजस्व को आर्थिक लाभ मिलता था लेकिन विगत पांच सालों से किसी भी प्रकार की कोई सार्वजनिक बोली नहीं लगाई गई बल्कि ग्राम प्रधान ने अपने गुर्गों से अवैध रूप से दुकानों,झुला,मनोरंजन के अन्य साधनों तथा वाहनों से अवैध वसूली करते हैं जिससे कि राजस्व की हानि होती हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



