ग्रामीण महिलाओं ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन




खुशी में झूमे बच्चे ,किया धमाल
हमीरपुर ब्यूरो :–
समर्थ इंडिया, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर, एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में “उमड़ते सौ करोड़”अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अभियान में ग्रामीण महिलाओं ने जन्मदिन पर केक काटकर अपना जन्मोत्सव मनाया। वहीं महिलाओ पर होने वाली हिंसा के खिलाफ एकजुट रहने का आगाज किया।
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर में सखी वन स्टाफ सेंटर की इंचार्ज मोनिका गुप्ता द्वारा महिलाओं और लड़कियों से संबंधित योजनाओ और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और जेंडर आधारित गैर बराबरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। संघर्षशील महिलाओं और युवतियां, किशोरियों को हर हालत में न्याय मिलेगा। सरकार,प्रशासन, और प्रबुद्ध समाज सभी मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सखी वन स्टाफ केंद्र द्वारा संचालित आश्रय केंद्र, कानूनी परामर्श, चिकित्सा की सुविधा आदि के बारे में विस्तार से बताया।
बाल संरक्षण अधिकारी दीप्ति अग्निहोत्री द्वारा बाल विवाह पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी की 18 साल से पहले किसी भी सूरत में लड़कियों की शादी ना करें। उन्होंने पढ़ने का मौका दें, उनकी अच्छी सी परवरिश करें ताकि भी अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी काबिलियत का हुनर दिखा सके। जल्दी विवाह से एक और जहां लड़कियों को जिंदगी भर जोखिम उठाना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ उनका स्वास्थ्य और शिक्षा पर पिछड़ जाती है।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती झा के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने जन्मदिन पर केक काटे और खुशियां मनाई। मालती झा प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आमतौर पर लड़कियों और लड़कों की तो जन्म उत्सव तो मनाए जाते हैं किंतु महिलाएं अपने जन्मोत्सव नहीं मनाती हैं। उन्होंने उनका मानना है कि हर किसी को अपने जन्मदिन की खुशी मनाने का अधिकार है। और इसी कड़ी उन्होंने आज फरवरी माह में पैदा होने वाली महिलाओं के जन्मोत्सव मनाया है। केक काटी है। और महिलाओं ने खुशी-खुशी इस उत्सव को इजहार किया।
इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें साक्षी, खुशी, राशि, पूनम, दीपेंद्र, शिव आदि ने नाटक, गीत , भाषण, रंगोली, पोस्टर पेपर, आदि माध्यम से बाल विवाह, घरेलू हिंसा, जेंडर समानता, और शिक्षा पर जागरूक किया।
महिलाओ ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
ग्रामीण महिलाओं शिवकली, कोरबाई, क्रांति, रोशनी, रश्मि, मछला, प्रियंका, रहमत, सीमा, माया, सावित्री, आदि ने विद्यालय परिसर में अपना जन्मोत्सव केक काटकर मनाया। उन्होंने बताया कि पहले कभी भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। हम तो कार्य के बोझ तले दबकर परिवार के लोगों को ही खुश रखने में व्यस्त है। अपनी खुशी भूल ही जाते है, किंतु आज अपना जन्मदिन मनाकर बेहद खुश है। यह मौका हमे विद्यालय परिवार और समर्थ इंडिया द्वारा उमड़ते सौ करोड़ अभियान से मिला है।
इस दौरान प्रमुख रूप से मालती झा, राखी, मोहिनी, ऋचा, रोशनी, दीपिका, माधुरी, गुड़िया, ऋचा, आदि उपस्थित रही।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



