

कुल के साथ बाबा निजामी के चार दिवसीय सालाना उर्स का हुआ समापन।
*कुल की फातिहा में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़।
मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत व वली-ए-बुंदेलखंड हज़रत बाबा निजामी र०अ० का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शनिवार को कुल की फातहा व कव्वालियों के साथ समापन हुआ। जिसमे सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद कुल की फातिहा में उपस्थित हुए। जबकि मेले मे रविवार व सोमवार दो दिनों तक जायरीनों का आना-जाना लगा रहेगा। उर्स में शुक्रवार की शाम दो से तीन किलोमीटर तक घंटो भीषण जाम लगा रहा, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन व मेला कमेटी के वैलेंटियर जद्दोजहद करते दिखाई दिए।
क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी कम्हरिया का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शनिवार को कुल की फातहा के साथ सम्पन्न हुआ। फातहा में हजारों की संख्या में अकीदतमंद उपस्थित हुए और दुआएं मांगी। उर्स के तीसरे दिन देर रात तक महफ़िल ए सिमां का आयोजन हुआ। जिसमे अलीगढ़ से आए मेहमान कव्वाल शमशुद्दीन अलीगढी़ एवं रामपुर से आए सरदार हसन मौला अली ने शानदार कव्वालियों सुनाई। जिनके कलाम सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा उर्स के अंतिम दिन भी जायरीनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुबह से ही लंगर जारी रहा और दिनभर चादरपोशी का दौर चलता रहा। उर्स में बारिश के पानी से सड़कें कीचड़युक्त रही जिससे लोगों को निकलने चलने में खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। इसके बाद चौथे दिन निकली धूप को देख लोगों का मेले की ओर जाना शुरू हुआ जिससे मेले में रौनक बढ़ गई। आज उर्स के समापन के बाद भी दो दिनों तक जायरीनों के आने-जाने का दौर चलता रहेगा और इसी कारण के बारिश के बाद खुले मौसम से मेले में भीड़ बढ़ने की संभावना है। वहीं कुल की फातिहा में पहुंचे सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने दरगाह में चादरपोशी व हाजिरी देते हुए बाबा के दर पर माथा टेक मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी जिसके बाद कुल की फातिहा में उपस्थित हुए। इस दौरान उनके साथ सपा नेता जावेद पहलवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



