आनेवाले आगामी7-8दिसम्बर को होने वाले बदलापुर महोत्सव की रुपरेखा का खाका तैयार करने के संबन्ध में विधायक ने विकासभवन में मुख्य विकासअधिकारी सीलम साईतेजा समेत जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक किया।बैठक में विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने जिले के आलाअधिकारियों से अपना मत साझा करते हुये कहा कि महोत्सव के दौरान अधिकारी गण समस्त सरकारी विभागों के स्टाल लगाकर आम जनमानसको सरकार द्वारा जनहित में जारी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।साथ ही मौके पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कराए जाने की व्यवस्था की जाये। महोत्सव के दौरान आवागमन को सुगम बनाने के लिये ट्रैफिक व्यवस्था के साथ साथ विद्युत, पेयजल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में सुझाव दिया। इस दौरान विधायक ने जानकारी साझा करते हुये बताया कि महोत्सव में 551 कन्याओं के विवाह का भी आयोजन किया गया है।देश के नामी गिरामी कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरे गें।
बैठक में परियोजना निदेशक, ज़िला विकास अधिकारी,डीपीआरओ,ज़िलासमाजकल्याणअधिकारी डीसी मनरेगा, ज़िला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी,ज़िलासेवायोजनअधिकारी,आधिशासीअभि यंता,बीडीओ गण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहें।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



