

हाकी टूर्नामेंट के नाकआउट मुकाबला में बनारस ने लखनऊ को 2-0 से हराया।
बनारस के अरबाज खान चुने गए मैन ऑफ दी मैच।
फोटो श्रोत आयोजक
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरे लीग का पहला नाकआउट मुकाबला विवेक एकेडमी बनारस और स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीमों के मध्य खेला गया। इस मुकाबले मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व प्रधान मुनीर खान उर्फ गुड्डू ने खेल के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और राष्ट्रगान पढ़कर मुकाबले को शुरू कराया। जिसमे मैंच के शुरुआत में ही बनारस की टीम ने अपने पहले क्वार्टर के तीसरे व पांचवें मिनट में दो फील्ड गोल कर मैच का रूख अपने तरफ मोड़ लिया। इसके बाद स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम अंत तक भिड़ती रही लेकिन कोई भी गोल करने में नाकाम रही। इसी तरह यह मुकाबला अंत तक चला और विवेक एकेडमी बनारस ने मुकाबला 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया। वहीं बनारस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले अरबाज खान को मैन आफ दी मैच चुना गया। जिनको मुख्य अतिथि चौधरी मुनीर खान ने ट्राफी सहित नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, रूपेंद्र कुमार ने निभाई जबकि रिजर्व अंपायर की भूमिका अमित गुप्ता व स्कोरिंग जज बृजेश कुशवाहा रहे। इस दौरान कमेटी के नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, रशद रहमान, मुन्ना मेम्बर, शरीफ़ चौधरी, परवेज सिद्दीकी सहित समस्त कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



