By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हमारे लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे, आवाज दबाई जा रही: राहुल गांधी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हमारे लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे, आवाज दबाई जा रही: राहुल गांधी
विश्व

हमारे लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे, आवाज दबाई जा रही: राहुल गांधी

चर्चा आज की
Last updated: March 6, 2023 8:53 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

लंदन/नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे हैं। देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है। ब्रिटेन के दौरे के तहत लंदन में मौजूद विपक्षी नेता ने पत्रकारों से कहा कि देश के लिए एक वैकल्पिक दृष्टिकोण के इर्द-गिर्द एकजुट होने और बेरोजगारी, महंगाई, धन का कुछ चुनिंदा लोगों के पास होना और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे अहम मुद्दों पर लोगों के अंदर जो गुस्सा है, उससे निजात दिलाने के लिये विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत चल रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बीबीसी के खिलाफ इनकम टैक्स सर्वे की कार्रवाई ‘देश भर में आवाज को दबाने’ का एक उदाहरण था। उन्होंने कहा कि यह वजह है कि देश को खामोश करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाने की अभिव्यक्ति के तौर पर उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की।

यहां इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (आईजेए) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम ‘इंडिया इनसाइट्स’ में गांधी ने संवाददाताओं को बताया, ‘यात्रा इसलिए जरूरी हो गई, क्योंकि हमारे लोकतांत्रिक ढांचे पर बर्बर हमले हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मीडिया, संस्थागत ढांचे, न्यायपालिका, संसद सभी पर हमले हो रहे हैं और हमें सामान्य माध्यम से लोगों के मुद्दे रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘बीबीसी को इस बारे में अभी पता चला है, लेकिन भारत में यह सिलसिला पिछले नौ साल से लगातार चल रहा है। सभी जानते हैं कि पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है, उन पर हमले किए जाते हैं और धमकाया जाता है। सरकार की पैरवी करने वाले पत्रकारों को पुरस्कृत किया जाता है। तो, यह एक पैटर्न का हिस्सा है और मैं कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं करूंगा। अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे, तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सारे मामले गायब हो जाएंगे।’

गांधी ने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से यह संज्ञान लेने में नाकाम रहे हैं कि ‘लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा चाहती है कि भारत खामोश रहे। वे चाहते हैं कि यह शांत हो… क्योंकि वे चाहते हैं कि जो भारत का है, उसे ले सकें और अपने करीबी दोस्तों को दे सकें। यही विचार है, लोगों का ध्यान भटकाना और फिर भारत की संपत्ति को तीन, चार, पांच लोगों को सौंप देना।’

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में गांधी ने पहले टिप्पणी की थी कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उनकी तथा कई अन्य नेताओं की निगरानी की जा रही है। इसे लेकर भाजपा से तीखी प्रतिक्रिया दी थी और उन पर लगातार चुनावी असफलताओं का सामना करने के बाद विदेशी धरती पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था, ‘भारत को बदनाम करने की आदत सी बन गई है उनकी। ये नफरत राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ तो हो सकती है, लेकिन देश को बदनाम करने की ये साजिश बार-बार जो विदेशी धरती से होती है…कभी विदेशी दोस्तों के माध्यम से होती है, यह अपने आप में प्रश्नचिह्न खड़ा करती है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है।’

ठाकुर ने कहा कि गांधी को चुनावों में कांग्रेस की करारी हार का अंदाजा था और ऐसे में उन्होंने विदेशी धरती से आरोप लगाने का सहारा लिया। उन्होंने कहा, ‘एक बार फिर कांग्रेस चुनावों में हार गई, लेकिन उनका दिवालियापन तब स्पष्ट हो गया, जब उन्होंने विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं गंवाया।’

अगले आम चुनाव के लिए कांग्रेस और विपक्ष की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने शनिवार को कहा कि चुनाव की लड़ाई सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच नहीं है, बल्कि संस्थानों के खिलाफ भी है, क्योंकि भारतीय राजनीति में सभी के लिये “समान अवसर नहीं है”।

राहुल गांधी ने कहा, “विपक्षी दलों के बीच बातचीत चल रही है, उनमें से कई के बारे में मैं जानता हूं। यह मूल विचार कि आरएसएस और भाजपा से लड़ने और पराजित करने की आवश्यकता है, विपक्ष के मन में गहराई से बैठ गया है। इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है।”

उन्होंने कहा, “ऐसे रणनीतिक मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा की आवश्यकता है… लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि भारत में विपक्ष अब किसी राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहा है। अब हम भारत के संस्थागत ढांचों से लड़ रहे हैं; भाजपा और आरएसएस ने भारत के लगभग सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। इसलिए, समान अवसर की धारणा अब मौजूद नहीं है, क्योंकि संस्थाएं तटस्थ नहीं हैं।”

विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने के सरकार के आरोपों पर भी राहुल गांधी ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी अपने देश को बदनाम नहीं किया, मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं है, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। मैं जो कहता हूं, उसे तोड़-मरोड़कर पेश करना भाजपा को अच्छा लगता है… सच तो यह है कि विदेश जाने पर जो भारत को बदनाम करता है, वह भारत के प्रधानमंत्री हैं…कहते हैं कि एक दशक बीत गया और पिछले 10 वर्षों में कुछ नहीं हुआ- तो क्या हुआ वे सभी लोग जिन्होंने भारत में काम किया, जिन्होंने उन 10 वर्षों में भारत का निर्माण किया? क्या वह उनका अपमान नहीं कर रहे हैं? और, वह ऐसा विदेशी धरती पर कर रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि एक निश्चित विमर्श पेश करने के लिये अरबों डॉलर खर्च किए गए और अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी की तरफ इशारा किया।

राहुल गांधी ने कहा, “अडानी जिस भी नीलामी में भाग लेते हैं, वह जीतते नजर आते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी आंखों से देख रहा हूं कि भारत में क्या हो रहा है। और मैं देख सकता हूं कि अडाणी तीन साल में 609वें सबसे अमीर आदमी से दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। मैं देख सकता हूं कि उन्हें हर जगह पुरस्कृत किया गया है। मैं देख सकता हूं कि उन्हें देश के हर उद्योग में हावी होने की इजाजत दी गई है।”

उन्होंने कहा कि उस व्यवसायी के प्रधानमंत्री के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समर्थन में महिला मार्च, राष्ट्रपति चुनाव में होगी डोनाल्ड ट्रंप और हैरिस के बीच कांटे की टक्कर
कल क्या फीके-फीके से थे मोदी, क्या संसद में राहुल मार ले गए बाजी? जानें चल रही क्या चर्चा
दिल्ली, बिहार से लेकर पंजाब तक… कहां कब तक स्कूल बंद?
‘राज्यों को सिविल कोड पर कमिटी बनाने का हक’, याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
भोपाल बना टाइगर की राजधानी ,प्रजनन के लिए बाघों का पसंदीदा जगह बना भोपाल
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?