रिपोर्टर चर्चा आज की




रायबरेली में कार्यवाही संस्था द्वारा सरकारी निर्माण कार्य में किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य को रुकवा कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।आपको बता दे कि आज दिनांक 4 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमावा ब्लाक के हिलगी ग्राम सभा मे, शासन के निर्देश पर ग्रामीणों को राहत देने के लिए कूड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह द्वारा कार्य को रुकवा कर जांच टीम बनाकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बिना लेखपाल के जगह चिन्हित किया ही यहां कूड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा था जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने कार्य को रुकवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि चारागाह की जमीन पर इस कूड़ा घर का निर्माण करवाया जा रहा था

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



