कोलकाता: पूर्वी भारत के पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vadde ) को यात्रियों ने हाथोंहाथ लिया है। कुछ ही घंटे में इसकी सारी टिकट बुक हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार को डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके एक्जीक्यूटिव क्लास (EC) के टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर बुक हो गए। हालत यह है कि एक जनवरी के लिए ट्रेन के टिकट पहले से ही वेटिंग लिस्ट में आ गए हैं। इसी तरह दो जनवरी के लिए केवल 37 ईसी टिकट उपलब्ध हैं, जबकि अगले दिन यानी तीन जनवरी के लिए केवल 46 सीटें उपलब्ध हैं। यह देश की सातवीं और पूर्वी भारत की पहले वंदे भारत ट्रेन है।




स्पेशल मेन्यू
उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी ने बंगाल के स्वाद को ध्यान में रखते हुए एक विशेष मेन्यू तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इसमें पूरी (लुची) और चना, कोशा मांगशो (सूखा मटन या चिकन), मछली, संदेश, रसगुल्ला और मिष्टी दोई (मीठा दही) आदि शामिल हैं। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन जुलाई 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। रेल मंत्रालय का देश की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



