By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बॉलीवुड हो या साउथ, सबको चीन में रिलीज क्यों करनी है फिल्म? वहां भारत से ज्यादा बंपर कमाई का ये है फॉर्मूला
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बॉलीवुड हो या साउथ, सबको चीन में रिलीज क्यों करनी है फिल्म? वहां भारत से ज्यादा बंपर कमाई का ये है फॉर्मूला
मनोरंजन

बॉलीवुड हो या साउथ, सबको चीन में रिलीज क्यों करनी है फिल्म? वहां भारत से ज्यादा बंपर कमाई का ये है फॉर्मूला

चर्चा आज की
Last updated: May 13, 2023 11:18 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

आमिर खान की साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ ने देशभर में करीब 387 करोड़ रुपए की कमाई करके हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रेकॉर्ड बनाया था। लेकिन उसके अगले ही साल प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी डब वर्जन ने 510 करोड़ की कमाई करके ‘दंगल’ को पछाड़ दिया। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ की कमाई करके नया रेकॉर्ड बनाया। लेकिन उसी दौरान आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चीन में रिलीज हुई और उसने इतिहास रच दिया। ‘दंगल’ ने अकेले चाइना में करीब 1300 करोड़ की कमाई के बूते दुनियाभर में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इस मामले में ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया। इसके अगले साल आमिर खान की चाइना में रिलीज हुई फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी वहां 750 करोड़ की कमाई करके सबको हैरान कर दिया। जबकि इस फिल्म ने भारत में महज 63 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि इस फिल्म में आमिर ने महज कैमियो रोल किया था।

Contents
  • नॉर्थ हो या साउथ सबको चाइना में रिलीज करनी है फिल्म
  • लेकिन चाइना में रिलीज करना नहीं आसान
  • चाइना में बंपर कमाई का ये है फार्मूला !
  • चाइना के दर्शकों को आमिर खान से प्यार

नॉर्थ हो या साउथ सबको चाइना में रिलीज करनी है फिल्म

कोरोना के बाद रिलीज हुई भारतीय फिल्मों ’आरआरआर’ (1,258 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ 2’ (1,250 करोड़ रुपये), ‘पठान’ (1,050 करोड़ रुपये) ने भारत समेत दुनियाभर में कमाई के नए रेकॉर्ड बनाए, बावजूद इसके ये आमिर खान की ‘दंगल’ के मुकाबले आधी ही कमाई कर पाईं। ऐसे में, फिल्मी दुनिया में चर्चा है कि मोटी कमाई करने की चाहत में ‘पठान’ समेत साउथ की तमाम सुपरहिट फिल्मों के निर्माता भी अपनी फिल्मों को चाइना में रिलीज करने की जुगत भिड़ा रहे हैं। वहीं इस दौरान जापान में रिलीज हुई ‘आरआरआर’ ने 100 करोड़ की कमाई करके दिखा दिया है कि विदेशों से भी कमाई की जा सकती है। इसी बीच बीते साल आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी भारत में रिलीज हुई, लेकिन यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी नहीं पहुंच पाई। अब आमिर के फैंस ‘लाल सिंह चड्ढा’ को चाइना में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं, ताकि आमिर की फिल्म फिर से वहां पर धमाल कर सके।

लेकिन चाइना में रिलीज करना नहीं आसान

भले ही तमाम भारतीय फिल्म निर्माता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की तरह बंपर कमाई की चाहत में अपनी फिल्मों को चाइना में रिलीज करना चाहते हों, लेकिन हकीकत में चाइना में विदेशी फिल्मों को रिलीज करना टेढ़ी खीर है। फिल्मी दुनिया के जानकार बताते हैं कि चाइना में साल में महज 30 से 35 विदेशी फिल्मों को ही रिलीज की इजाजत मिलती है। बेशक चाइना करीब 80000 सिनेमा स्क्रीन के साथ बहुत बड़ा सिनेमा मार्केट है। इसलिए वहां अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए दुनियाभर के देशों की फिल्मों की लाइन लगी रहती है। कोरोना के बाद एक बार फिर से भारतीय फिल्मों की चाइना में रिलीज का सिलसिला दो फिल्मों के साथ शुरू हुआ है। इनमें श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ और वरुण धवन व अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ शामिल हैं।

चाइना में बंपर कमाई का ये है फार्मूला !

चाइना में रिलीज हुई भारत की टॉप 10 फिल्मों की अगर बात करें, तो ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘पीके’, ‘अंधाधुन’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘हिचकी’, ‘मॉम’, ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ और ‘बाहुबली 2’ का नाम आता है। इनके अलावा चाइना में बॉलीवुड की ‘3 इडियट्स’, ‘माई नेम इज खान’, ‘धूम 3’, ‘हैपी न्यू ईयर’ और ‘फैन’ जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इन्हें वहां कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। आखिरकार चाइना में भारतीय फिल्मों की सफलता का फार्मूला क्या है? इसके जवाब में एक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि अगर आप चाइना में सफल हुई भारतीय फिल्मों की लिस्ट देखेंगे, तो उन सबमें एक चीज कॉमन है कि वहां के लोग इमोशनल एंगल वाली फिल्मों को पसंद करते हैं। यही वजह है कि ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों ने वहां पर धमाल कर दिया। वहीं चाइना और भारत में सिनेमा स्क्रीन की संख्या में भी काफी फर्क है। यही वजह है कि चाइना जितनी आबादी होने के बावजूद भारत की काफी जनसंख्या सिनेमाघर जाकर फिल्में नहीं देख पाती। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले पांच सालों में भारत में कोरोना के चलते जहां सिनेमा स्क्रीन 12000 से कम होकर 8000 रह गईं हैं। वहीं चाइना में सिनेमा स्क्रीन की संख्या बढ़कर करीब 80000 हो गई है। यही वजह है कि वहां रिलीज होने वाली विदेशी फिल्में खासी कमाई करती हैं।

चाइना के दर्शकों को आमिर खान से प्यार

बता दें कि आमिर खान की फिल्में चाइना में हमेशा से पॉपुलर रही हैं। उनकी फिल्मों ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ को भी वहां काफी पसंद किया गया था। जबकि ‘दंगल’ की सफलता ने तो सारे रेकॉर्ड ही तोड़ दिए। चाइना में बेहद लोकप्रिय आमिर को लड़कियां और महिलाएं काफी पसंद करती हैं। लेकिन ‘दंगल’ का चाइना की हर क्लास में जबरदस्त क्रेज था। दरअसल, चाइना में बचपन से ही बच्चों को स्पोर्ट्स में मेडल लाने के लिए प्रेरित किया जाता है। शायद इसलिए वहां के लोगों ने ‘दंगल’ के महावीर फोगाट और गीता-बबीता से खुद को रिलेट किया है। ‘दंगल’ की रिलीज से पहले आमिर ने बाकायदा चाइनीज सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर अपना अकाउंट बनाया था। इसके अलावा, आमिर ने ‘दंगल’ की रिलीज से पहले खासतौर पर चाइना की ट्रिप प्लान की थी और वहां पर अपने फैंस के बीच ‘दंगल’ को खूब प्रमोट किया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट साजिद खान का विवादों से रहा है पुराना नाता, 15 साल की उम्र में गए थे जेल
‘गोविंदा को गोविंदा’ बनाने वाले इस्माइल श्रॉफ के निधन पर इंडस्ट्री ने जताया दुख
कन्फर्म हुई Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी! पति Virat Kohli के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, वीडियो वायरल
आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल, जानें कब किसके बीच कहां खेले जाएंगे मैच
रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में शुभमन गिल को क्यों नहीं खिलाया? ऐसी क्या थी मजबूरी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?