By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बैतूल के 200 साल पुराने मंदिर से जुड़ी मान्यताएं, यहां पांडवों ने छिपाए थे अस्त्र-शस्त्र
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बैतूल के 200 साल पुराने मंदिर से जुड़ी मान्यताएं, यहां पांडवों ने छिपाए थे अस्त्र-शस्त्र
मध्य प्रदेश

बैतूल के 200 साल पुराने मंदिर से जुड़ी मान्यताएं, यहां पांडवों ने छिपाए थे अस्त्र-शस्त्र

चर्चा आज की
Last updated: April 4, 2023 10:56 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

कहते हैं कि कलयुग में पवन पुत्र हनुमानजी की शरण में जो भी जाता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। व्यक्ति जो भी मनोकामना लेकर जाता है, उसकी मुराद जरूर पूरी होती ही है।

ऐसी ही मान्यता बैतूल के टिकारी स्थित दक्षिण मुखी हनुमान सिद्ध पीठ मंदिर से जुड़ी है। कहा जाता है कि 200 साल पुराने इस मंदिर में आने वालों की मन्नत पूरी होती है। यहां शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालु आकर संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में अर्जी लगाते हैं। यह अर्जी भी खास तौर से भोज पत्र पर या पीपल के पत्ते पर लिखी जाती है। श्रद्धालु इन पत्रों पर समस्या लिख कर या श्री राम लिख चढ़ाते हैं।

मन्नत पूरी होने पर भक्त शनिवार को महा आरती के साथ प्रसादी बांटते हैं। यही नहीं, मंदिर में लगे शमी के पेड़ को लेकर भी किवदंती है। बताया जाता है कि इसी पेड़ के नीचे कभी पांडवों ने अस्त्र-शस्त्र छिपाए थे। चैत्र मास की पूर्णिमा यानी 6 अप्रैल को हर साल हनुमान जी के भक्त उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जानिए, बैतूल में 200 साल पुराने मंदिर से जुड़ी मान्यताएं…

बैतूल जिला मुख्यालय के टिकारी क्षेत्र में स्थित 200 साल पुराने दक्षिण मुखी हनुमान सिद्ध पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। यहां आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही से परिसर गुलजार रहता है। वहीं, हनुमान जयंती पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं यहां दर्शन करने आते हैं। वजह है कि इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में कोई समस्या से पीड़ित है, तो कई लोग बीमारी से राहत पाने के लिए अर्जी लगाने पहुंचते हैं। किसी को घरेलू परेशानी से मुक्ति चाहिए।

सिंदूर से लिखकर चढ़ाते हैं अर्जी

मंदिर में अर्जी लगाने का तरीका बाकी मंदिरों से थोड़ा अलग है। यहां जो भी श्रद्धालु मनोकामना लेकर पहुंचते हैं, वे भोज पत्र या पीपल के पत्ते पर सिंदूर से लिख कर हनुमान जी के चरणों में चढ़ाते हैं। अर्जी लगाने की यह प्रक्रिया ही भगवान से भक्त को जोड़ने की ऐसी कड़ी है, जो उनकी मुराद पूरी करती है। चाहे वह मुराद बीमारी दूर करने की हो या कोर्ट में चल रहे केस में न्याय पाने की। हालांकि, मंदिर में यह परंपरा कब से शुरू हुई इसे लेकर कोई भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। बताया जाता है कि भोज पत्र या पीपल के पत्ते पर अर्जी लिखने की परंपरा मंदिर की स्थापना के बाद शुरू हुई है।

पट खुलते ही पहले शनिदेव करते हैं दर्शन

खास है कि मंदिर परिसर में विराजित हनुमान प्रतिमा के दाहिने हाथ में संजीवनी पर्वत और बाएं भुजा में मुदगल है। इस मंदिर के सामने बड़ा शमी का वृक्ष लगा है, जो अनोखा संयोग माना जाता है। लोगों की मान्यता है कि शमी के वृक्ष में शनिदेव वास करते हैं, इसलिए मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले वे दर्शन करते हैं।

श्रद्धालुओं का दावा है कि मंदिर में अगर कोई भाव लेकर आए, तो बगैर मांगे हनुमान जी मन्नत पूरी करते हैं। श्रद्धालु कमल पवार का दावा है कि उनकी बेटी को डॉक्टर ने ब्रेन ट्यूमर बता दिया था। जब उन्होंने यहां अर्जी लगाई। दोबारा चेक करा,या तो ब्रेन ट्यूमर नहीं निकला।

मालगुजार ने बनवाया था मंदिर

बताया जाता है कि अंग्रेजों के समय में स्थापित संकट मोचन की मूर्ति को क्षेत्र में नि:संतान मालगुजार साहेब लाल पटेल ने स्थापित करवाया था। करीब साढ़े चार फीट ऊंची प्रतिमा दिव्यता लिए हुए है। उस समय मंदिर प्रांगण में बावड़ी का निर्माण भी करवाया गया था। कहा जाता है कि बावड़ी से खेड़ला और राम मंदिर तक गुप्त सुरंग के जरिए रास्ता जाता था। जो वक्त के साथ बंद हो गया। समय के साथ और भक्तों की बढ़ती संख्या से मंदिर को भव्य रूप दिया गया। संकट मोचन हनुमान के दरबार ज्यादातर पीड़ित श्रद्धालु आते हैं। मनोकामना पूरी होते ही वे इस दरबार से जुड़ जाते हैं।

शमी के पेड़ में पांडवों ने छिपाए थे अस्त्र-शस्त्र

मंदिर समिति के पदाधिकारी तरुण ठाकरे बताते हैं कि दक्षिणमुखी यह मंदिर विलक्षण है। जहां भगवान के दाहिने हाथ में संजीवनी पर्वत है। जब हनुमान जी संजीवनी लेने गए थे। तब पर्वत दाहिने हाथ में ही था। शमी के पेड़ जिसके बारे में मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने अस्त्र-शस्त्र इसी पेड़ पर छिपाए थे। यह पेड़ भी मंदिर के ठीक सामने है। शनि और हनुमान के एक साथ दर्शन होते हैं।

पुजारी बोले- भक्त कभी खाली हाथ नहीं जाता

मंदिर के प्रभारी राधेश्याम सोनी का कहना है कि यहां आने वाले पीड़ितों को चाहे वह प्रेत बाधा, बाहरी बाधा से ग्रस्त हो या फिर उन्हें सुख संतान प्राप्ति की कामना हो, उनकी मनोकामना पूरी होती है। अपने भक्तों के संकट को दूर करने वाले राम भक्त हनुमान की शरण कैसी भी तकलीफ या परेशानी लेकर उनका भक्त जाए, वह खाली हाथ नहीं जाता। उन्हें सच्चे दिल याद करे, तो भी उसकी समस्या का हल हो जाता है।

यहां बने हैं राम दरबार, भगवान विष्णु का मंदिर

मंदिर में राम दरबार भी स्थापित है, जबकि शिवजी और भगवान लक्ष्मी नारायण की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। रोज प्रातः यहां इन मंदिरों में भी भगवान की अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। राम दरबार में खास तौर पर भक्त मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। हनुमान जी को भक्त दद्दा के नाम से पुकारते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

विद्यार्थी के स्तर के अनुरूप पढ़ाई के लिए प्रतिबद्ध सरदाना इंटरनेशनल स्कूल
कृषकों के हित में “न भूतो न भविष्यति” वाला वर्ष रहा है 2022
स्व.पुष्पेन्द्र पाल सिंह निष्काम कर्मयोगी और अहंकारशून्य व्यक्ति थे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने सुश्री मानिका बत्रा को दी बधाई
शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी… न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?