नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के नए कोच ट्रेवर बेलिस इंडियन प्रीमियर लीग के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने और गेंदबाजी के दौरान बीच के ओवरों में अधिक विकेट चटकाने जैसे पहलुओं में सुधार करना चाहते है। आईपीएल के पिछले सत्र में पंजाब की टीम छठे पायदान पर रही थी। टीम सिर्फ एक बार 2014 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।




ऑस्ट्रेलिया के 60 वर्षीय कोच ने आईपीएल की तैयारियों और खिलाड़ियों से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात की। बेलिस ने कहा, ‘पिछले साल हमें ऐसे बल्लेबाजों की कमी खली थी जो आखिरी ओवरों में तेजी से रन बना सके। यही कारण था कि हमने सैम करन जैसे युवा हरफनमौला को टीम में शामिल करने का फैसला किया। उससे मध्यक्रम की बल्लेबाजी मजबूत होगी और वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज भी है।’
उन्होंने कहा, ‘उन्हें इस खेल से लगाव है इसलिए मैं चाहता हूं कि वे खेल को उसी अंदाज में खेले जिस चीज के लिए वे इससे जुड़े थे।’ उन्होंने कहा, ‘यह सफलता की गारंटी नहीं देता है लेकिन हम इसका लुत्फ उठाएंगे और अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलेंगे लेकिन जब हमें जरूरत होगी तो हम अभ्यास के दौरान कड़ी मेहनत करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘ गेंदबाजी के नजरिए से देखे तो अगर आप बीच के ओवरों में विकेट चटकाते है तो आपको हराना काफी मुश्किल होगा। बीच के ओवरों में विकेट निकालना काफी जरूरी है।’

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



