By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन
उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन

Last updated: December 22, 2024 1:19 pm
By
लवलेश पाण्डेय
9 Min Read
Share
SHARE

ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे वीर बाल दिवस सप्ताह के अन्तर्गत आज ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं संचालन जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज झांसी शिक्षक विधानपरिषद क्षेत्र के शिक्षक विधायक डा बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ललितपुर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंमकार सिंह सलूजा उपस्थित रहे।इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के महामंत्री सरदार सुरजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में दशम गुरु,गुरु गोविंद सिंह जी के चारों सहाबजादों के वलिदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि हिन्दू सिख सब एक ही पिता की सन्तान हैं ।
बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि अब तक कि सरकारें पच्चीस दिसम्बर क्रिसमस को तो बहुत महत्व देती रही हैं लेकिन उसके अगले दिन छब्बीस दिसंबर को जो हिन्दू धर्म के लिए दशम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के सहाबजादों के बलिदान का दिन है उसे भुला दिया गया। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने अपने बलिदानों से भारत की गौरव पूर्ण संस्कृति को बचाने के लिए बलिदान करने बाले वीर बालकों को याद करने के लिए वीर बालक दिवस के रूप में मनाने का काम शुरू किया।
सरदार हरविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि गुरु जी ने इस बलिदान को लेकर कहा था कि
इन पूतन के सीस पर ,वार दिये सुत चार
चार मुये तो क्या हुआ, जीवित कई हजार
निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने कहा कि जिन वीर लोगों की शहादत की वजह से आज हमारा धर्म जीवित है हमें सदैव उन्हें याद रखना चाहिए।
कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि मोदी जी का युग पुनर्जागरण युग माना जा सकता है ।जो हमारे इतिहास का सकारात्मक पक्ष को सत्तर साल से नहीं पढ़ाया गया है उसे पुनः प्रकाश में लाया जा रहा है ।हाईपा का युद्ध जिसे आज तक दबाया गया जिसमें भारतीय सैनिकों के वलिदान वीरता का लोहा सारे विश्व ने माना था ऐसे इतिहासों पर पुनः चर्चा की जाने लगी है।
गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंमकार सिंह सलूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी ने जो हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सिखों ने जो बलिदान दिया था उसे याद करने का काम किया जा रहा है उसका सर्व सिख समाज सदैव आभारी रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि हम सदैव ऐसे ही देश धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों को याद करते रहें और उनसे प्रेरणा लेते रहें।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि आज हमें प्रधानमंत्री मोदी जी के वताये गये रास्ते पर चल कर आत्मचिंतन करना होगा । उन्होंने कहा कि दशमेश गुरु, गुरु गोविंद सिंह के चारों सहाबजादों ने देश धर्म पर बलिदान कर हमें प्रेरणा दी है और सदैव हमें इन वीर बालकों को याद रखना होगा और उनकी आपस में चर्चा करके आम जन को बताना भी होगा ताकि वे भी इस बलिदान को जान समझ सकें।
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिख समुदाय के इतिहास और बलिदानी परम्परा को बताने हेतु वीर बाल दिवस मनाने की परम्परा शुरू की । जिससे हमें सत्य पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है ।
मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में प्रयागराज झांसी क्षेत्र के शिक्षक विधायक डा बाबूलाल तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों में यह अन्तर है कि अन्य दल सिर्फ राजनीतिक ऊंचाई पर चढ़ने की बात करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसके अलावा भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भी वात करती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास ने हमें सदैव गुमराह करने का काम किया है। अंग्रेजी, वामपंथी इतिहासकारों ने सदैव हमारे कमजोर पहलू को उजागर करने का काम किया है और हमारी विजय,बलिदान को नेपथ्य में धकेल दिया गया है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह आजादी का अमृत काल है और अब हम अपने उन बलिदानियों और उस इतिहास को प्रकाश में लाने का काम करेंगे जिन के साथ कांग्रेस सरकार ने सोतेला व्यवहार किया।सिख गुरुओं के अमर बलिदानी परम्परा को फिर से इतिहास के मुख्य पृष्ठों पर लाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की जड़ें राम, कृष्ण तक जातीं हैं ।हम सदैव आक्रमणकारियों से लड़ते रहे ।कभी जीते, कभी हारे लेकिन संघर्ष का रास्ता कभी नहीं छोड़ा और इसी कारण आज भी हमारी संस्कृति धरती के पटल पर अमरता के साथ खड़ी है जब कि रोम,ग्रीक, मिस्त्र की सभ्यताओं को अरबों की आंधी ने नेस्तनाबूद कर दिया था । हमारा बुन्देलखण्ड भी वीरता में अनूठा है । जहां अन्य जगह महिलाओं की अस्मिता के लिए युद्ध लड़े गए वहीं बुन्देलखण्ड में एक महिला यानि वीर महारानी लक्ष्मीबाई ने अठारह सौ सत्तावन की क्रांति की शुरुआत की थी जिसके बाद सारे भारत में क्रांति की ज्वाला फैली।
अन्त में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे वक्ताओं ने कई ऐसे प्रसंगों पर प्रकाश डाला जिनके बारे में हम लोगों को नई जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हम सब वीर बालकों के बलिदानों की जानकारी अपने परिवार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि हमारे बच्चे भी इससे प्रेरणा ले सकें ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, ललितपुर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंमकार सिंह सलूजा, कार्यक्रम के संयोजक महेश श्रीवास्तव भैया, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, गुरु सिंह सभा के महामंत्री सरदार सुरजीत सिंह , निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, पूर्व अध्यक्ष हरीराम निरंजन, सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, पूर्व विधायक रमेश कुमार कुशवाहा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन सैदपुर, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, जिला महामंत्री गण महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक ओमशंकर श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,किरन सैन, बसंती लारिया , धर्मेन्द्र पाठक, आशीष पटैरिया,क्षेत्रीय मोर्चा उपाध्यक्ष गण अजय पटैरिया, गौरव गौतम, जिला मंत्री गौरव चौधरी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रावत, प्रियंका सिंह राजपूत ,सत्यम साहू, शशिशेखर पांडेय,रानी जहां, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार रावत, दिग्विजय सिंह लोधी मोंटी, सरदार परमप्रीत सिंह कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष हरिविन्दर सिंह सलूजा,अभिलाषा राय,हरप्रीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, मंत्री गुरु सिंह सभा चरन प्रीति सिंह मंत्री, सरदार आनन्द सिंह, सरदार अनिल सिंह, सरदार गौरव सिंह, मानवेन्द्र कौर जी, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, सुरेश टोंटे एड, अरविंद सिंह लोधी प्रधान गुरसौरा,सरदार केदार सिंह, राजेश लिटौरिया,डा दीपक चौबे, हरीराम सिंह राजपूत एड, संदीप सिंह बुंदेला,पार्थ चौबे,देशपत कुशवाहा, आशीष पंडा,रतीराम निरंजन, दिवाकर चौबे, रजनी अहिरवार, भगतसिंह राठौर, अभिषेक सौंनी, अरविंद सिंघई, मोहन लाल रायकवार,इं बी के पाल ,डा तेजस्व श्रीवास्तव,रवि खरे, गजेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, मुलायम सिंह लोधी, रामेश्वर प्रसाद लोधी, पुनीत चौरसिया,सूरज जैन,नीरज पटैरिया ,सोनू चौबे,आनन्द देवलिया, श्याम बिहारी कौशिक आदि उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, एक परिवार के चार लोगों की मौत, बेलोन वाली देवी का दर्शन कर लौट रहे थे
4 मौतें, सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी… संभल में 1 दिसंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री बंद, मगर चंद्रशेखर ने किया घुसने का ऐलान
पं० विभूति भूषण दीक्षित की ✍️ से
खोदी जाए आगरा की जामा मस्जिद, न निकली भगवान की मूर्ति तो करेंगे नुकसान की भरपाई- देवकीनंदन ठाकुर
मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रयागराज के विकास कार्यों पर की चर्चा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?