


लखनऊ



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्मदिवस के उपलक्ष में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभिन्न कैंप लगाए गए ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंणजीत कुमार दीक्षित ने कहा कि महिलाओं से संबंधित बीमारी जैसे एनीमिया, महामारी ,प्रसूति, ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या को देखते हुए हमारे भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए गए हैं । जिसमें नेत्र रोग, फिजिशियन ,दंत रोग ,स्त्री रोग आदि से संबंधित डॉक्टरों ने आने वाले मरीजों को शिविरों में चिकित्सा के साथ परामर्ट दिया गया। इसी के साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी देखा और सुना गया । भउराव अस्पताल में लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर पियूष चंद्र तिवारी ने अपनी टीम के साथ रक्तदान सिविर का आयोजन किया, जिसमें भाऊ राव अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

लखनऊ में झमाझम बारिश के बीच में होता रहा रक्तदान लोगों में दिखा खासा उत्साह स्वास्थ्य सेविर कैंप को लेकर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव के साथ एमएलसी मुकेश शर्मा ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया इनके साथ में पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर के साथ भाजपा के कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे शीर्ष नेतृत्व के सर्वोपरि है उन्होंने माता एवं बहनों के जीवन को और भी स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी काम किया। आज उनके जन्म दिवस पर मैं उन्हें बधाई देता हूं और स्वच्छता पखवाड़े के साथ-साथ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अभियान को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने के लिए मैं इस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर के दीक्षित को बधाई देता हूं। इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मानित किया।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



