By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ओपनिंग डे पर ‘दृश्‍यम 2’ को पछाड़ सकती है ‘भोला’, अजय देवगन की दसों उंगलियां घी में!
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ओपनिंग डे पर ‘दृश्‍यम 2’ को पछाड़ सकती है ‘भोला’, अजय देवगन की दसों उंगलियां घी में!
मनोरंजन

ओपनिंग डे पर ‘दृश्‍यम 2’ को पछाड़ सकती है ‘भोला’, अजय देवगन की दसों उंगलियां घी में!

चर्चा आज की
Last updated: March 21, 2023 12:50 pm
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

अजय देवगन की फिल्‍म ‘भोला’ 30 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन एक्‍टर ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए अभी से कवायद शुरू कर दी है। रिलीज से 11 दिन पहले ही फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बीते साल ‘दृश्‍यम 2’ के बूते अजय देवगन और तब्‍बू ने बॉक्‍स ऑफिस पर जादू चलाया था, ऐसे में कोश‍िश एक बार फिर से बंपर कमाई की है। दिलचस्‍प है कि बीते तीन दिनों में ‘भोला’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग को बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। अजय देवगन ‘भोला’ को डायरेक्‍ट भी कर रहे हैं। बतौर डायरेक्‍टर उनकी पिछली फिल्‍म ‘रनवे 34’ कोराना महामारी के कहर में डूब गई। लेकिन इस बार वह कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

Contents
  • दर्शकों को रिझाने के लिए ‘भोला’ में है हर मसाला
  • ‘दृश्‍यम 2’ की एडवांस बुकिंग से आगे निकलने की तैयारी
  • ‘भीड़’ की रिलीज से ‘भोला’ पर नहीं पड़ेगा ज्‍यादा फर्क
  • ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी ‘भोला’
Bholaa Day 1 Advance Booking: ‘भोला’ असल में तमिल फिल्‍म ‘कैथी’ का रीमेक है। अजय देवगन की सबसे बड़ी परेशानी यही है‍ कि ‘कैथी’ पहले से ही ओटीटी पर हिंदी में मौजूद है। ऐसे में देखी हुई कहानी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दर्शकों को दिखाना कम बड़ी चुनौती नहीं है। लेकिन जिस तरह से ‘भोला’ के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों को रेस्‍पॉन्‍स दिया है, फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के संकेत दे रही है। फिल्‍मों के ट्रेड बिजनस पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘Sacnilk’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले तीन दिनों की एडवांस बुकिंग में ‘भोला’ ने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि अभी पूरा एक हफ्ता बचा है। ऐसे में बहुत संभव है कि ‘भोला’ को ‘दृश्‍यम 2’ से अध‍िक बड़ी ओपनिंग मिल जाए।

दर्शकों को रिझाने के लिए ‘भोला’ में है हर मसाला

Bholaa Cast: ‘भोला’ में अजय देवगन और तब्‍बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराव राव भी हैं। इसके अलावा फिल्‍म में अमला पॉल और अभ‍िषेक बच्‍चन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। हिंदी में रीमेक को मेकर्स ने लार्जर दैन लाइफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जमकर वीएफएक्‍स का इस्‍तेमाल हुआ है। एक्‍शन सीक्‍वेंस का कैनवस भी बड़ा है। जिस तरह से थ‍िएटर में दर्शकों का रुझान बदला है, इस तरह की फिल्‍मों को दर्शक इन दिनों खूब पसंद करते हैं।

‘दृश्‍यम 2’ की एडवांस बुकिंग से आगे निकलने की तैयारी

Drishaym 2 Collection: साल 2022 में 18 नवंबर को रिलीज हुई ‘दृश्‍यम 2’ ने पहले दिन 14.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इस फिल्‍म ने 233.52 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनस किया। ‘दृश्‍यम 2’ भी इसी नाम की मलयालम फिल्‍म का रीमेक थी। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि रिलीज से पहले ‘दृश्‍यम 2’ ने पहले दिन के लिए 6.50 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। इसी तरह कार्तिक आर्यन की फिल्‍म ‘भूल भुलैया 2’ ने भी एडवांस बुकिंग से 7 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी अगर भोला 7-8 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर लेती है तो यह यकीनन ओपनिंग डे पर ‘दृश्‍यम 2’ से बड़ी फिल्‍म साबित होगी।

‘भीड़’ की रिलीज से ‘भोला’ पर नहीं पड़ेगा ज्‍यादा फर्क

‘भोला’ को सिनेमाघरों में लार्जर दैन लाइफ एक्‍सपीरियंस देने के लिए मेकर्स इसे 3D और 4DX वर्जन में भी रिलीज कर रहे हैं। ‘दृश्‍यम 2’ के साथ ऐसा नहीं था। यानी ‘भोला’ के मामलं में यहां भी कमाई के बढ़ने की पूरी उम्‍मीद है। बीते दिनों शाहरुख खान की फिल्‍म ‘पठान’ की बंपर सक्‍सेस ने बॉलीवुड को नया उत्‍साह दिया है। यहां एक और बात ध्‍यान देने वाली है कि ‘पठान’ के बाद सिनेमाघरों में कोई भी ऐसी फिल्‍म नहीं आई है जो दर्शकों को रिझा सके। ऐसे में करीब दो महीनों से बॉक्‍स ऑफिस पर एक खालीपन है। इस शुक्रवार को भी सि‍नेमाघरों में अनुभव सिन्‍हा की ‘भीड़’ रिलीज हो रही है, जिससे कमाई की बहुत ज्‍यादा उम्‍मीदें नहीं हैं। कुल मिलाकर 30 मार्च को जब ‘भोला’ रिलीज होगी तो उसके पास खूखे पड़े इस बाजार में झमाझम कमाई की बारिश लाने का पूरा मौका है।

ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी ‘भोला’

Bholaa Box Office Prediction: बाजार में ‘भोला’ को लेकर जिस तरह की चर्चा है। बॉक्‍स ऑफिस पर जिस तरह से ‘पठान’ के बाद एक सूनापन है और एडवांस बुकिंग में इस फिल्‍म को जैसा रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा, उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘भोला’ पहले दिन 18-20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट के सिक्सर किंग:ब्रैंडन मैकुलम की बराबरी की
सौरव गांगुली संग क्रिकेट खेलते दिखे रणबीर कपूर, पर्दे पर बनेंगे दादा? इधर किशोर कुमार की भी चर्चा
उनादकट की 12 साल बाद टीम इंडिया में वापसी:बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में चोटिल शमी की जगह लेंगे
आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने ली हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बने
विराट कोहली को शाहिद अफरीदी ने दिया था रिटायरमेंट का ज्ञान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?