





अयोध्या। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे सपत्नीक राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला सरकार के दर्शन हेतु अयोध्या धाम पधारे।
भगवान रामलला सरकार के दर्शन पश्चात उन्होंने श्री राम दरबार के दर्शन किए तथा तत्पश्चात कुबेरटीला पर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं आरती भी की।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अन्य न्यासियों के साथ श्री टोबगे एवं उनकी धर्मपत्नी का मंदिर परिसर में आत्मीय एवं आदरपूर्वक स्वागत किया।
उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन विशिष्ट अतिथियों को भव्य मंदिर परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया, जिसमें इसकी स्थापत्य भव्यता और आध्यात्मिक महत्ता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। दर्शन के दौरान, न्यासियों ने मंदिर परिसर, इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व, और चल रहे निर्माण कार्य की जटिलताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की, जिससे श्री टोबगे को मंदिर के समग्र स्वरूप की एक गहन समझ प्राप्त हो सकी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



