By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कारतूस कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी दोषियों को 10 साल की सजा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कारतूस कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी दोषियों को 10 साल की सजा
उत्तर प्रदेशराज्य

कारतूस कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी दोषियों को 10 साल की सजा

charcha aaj ki
Last updated: October 13, 2023 8:55 am
By
charcha aaj ki
7 Min Read
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के रामपुर में 13 साल बाद बहुर्चित कारतूस घोटाले के आरोपियों को शुक्रवार को सजा का ऐलान किया गया. 13 साल तक चली मामले की सुनवाई और नौ लोगों की गवाही के बाद शुक्रवार को 24 दोषियों को दस-दस साल की कैद और 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि सभी आरोपियों पर सजा समान रुप से चलेगी. सीआरपीएफ हवलदार विनोद कुमार और वीनेश कुमार को आर्म्स एक्ट में सात सात-साल की सजा और दस-दस हजार की सजा सुनाई गई है. कारतूस घोटाला केस में पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के 20 जवानों के साथ-साथ 24 लोग गुरुवार को दोषी करार दिए गए थे. शुक्रवार को सजा के ऐलान के लिए उन्हें जेल से कोर्ट रूम लाया गया. इन लोगों को सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने, चोरी की संपत्ति को कब्जे में रखने, आपराधिक षड्यंत्र रचने के साथ ही आर्म्स एक्ट में भी दोषी करार दिया गया है. एसटीएफ की लखनऊ टीम ने कारतूस घोटाले से पर्दा उठाने में सफलता हासिल की थी. इसके बाद 29 अप्रैल 2010 को एसटीएफ की कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ हुई तो जांच में घोटाले की कड़ियां जुड़ती गईं. चार आम नागरिकों की भी कारतूस घोटाले में संलिप्तता पाई गई. आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद एक बार फिर करीब 13 साल पुराना यह केस फिर सुर्खियों में आ गया है.

रिटायर्ड दारोगा यशोदा नंद की गिरफ्तारी से खुले राज

इस प्रकरण की जांच पड़ताल के दौरान एसटीएफ की टीम ने ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग के पास 29 अप्रैल 2010 को छापा मारा. घोटाले के सूत्रधार पीएसी से रिटायर्ड दारोगा यशोदा नंद को गिरफ्तार किया गया. उसके साथ सीआरपीएफ के दो जवान विनोद पासवान और विनेश कुमार भी पकड़े गए. एसटीएफ ने तीनों के कब्जे से 1.76 लाख रुपए और ढाई क्विंटल खोखा कारतूस, मैगजीन और हथियारों के पुर्जे बरामद किए. इस मामले में एसटीएफ के दारोगा आमोद कुमार सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज किया गया. जांच के क्रम में टीम को यशोदा नंद के पास से एक डायरी मिली.

यशोदा नंद की डायरी में मिले नाम

जांच पड़ताल में सामने आया कि यशोदा नंद की डायरी में कई जिलों के पुलिस और पीएसी के जवानों के नाम लिखे थे. यशोदा नंद उनसे खोखा और कारतूस खरीदता था. इसके बाद डायरी के आधार पर तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. 25 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किए गए. कोर्ट ने इस मामले में 31 मई 2013 को आरोप तय किए. इसके बाद केस की सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी. वहीं केस की सुनवाई के दौरान घोटाले के सूत्रधार यशोदा नंद की मौत हो गई.

नक्सलियों से संपर्क साबित नहीं कर सकी पुलिस

कारतूस घोटाले के आरोपियों पर नक्सलियों से संबंध के भी आरोप लगे. आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने नक्सलियों को कारतूस की सप्लाई की. हालांकि, पुलिस आरोपियों और नक्सलियों के बीच के संपर्क को साबित करने में नाकाम रही. बचाव पक्ष की ओर से सभी आरोपियों को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया. अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य और अमित कुमार ने केस की पैरवी करते हुए 9 गवाह पेश किए. अभियोजन ने तर्क दिया कि एसटीएफ ने मौके से आरोपियों की गिरफ्तारी की. माल भी बरामद किए गए. यशोदा नंद अलग-अलग जिलों में तैनात आर्मरों से खोखा-कारतूस खरीदकर नक्सलियों को सप्लाई करता था. दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्पेशल जज (ईसी एक्ट) विजय कुमार ने सभी पर सरकारी संपत्ति चोरी करने, चोरी का माल बरामद होने और षड्यंत्र रचने की धाराओं में दोष सिद्ध किया.

इन लोगों को सुनाई गई सजा

रामपुर कारतूस कांड में पुलिस और पीएसी के जिन 20 जवानों को सजा सुनाई गई है, उनमें प्रयागराज के थाना सराय इनायत के ग्राम सुधनीपुर निवासी दिनेश कुमार है. इसके अलावा कोर्ट ने बिहार पटना के थाना भदोह महादेवगढ़ निवासी विनोद पासवान, मुरादाबाद जिले के मझौला थाना के धीमरी निवासी विनेश, कानपुर नगर के थाना घाटमपुर के वीरपुर निवासी वंशलाल, मऊ के थाना सराय लखन के रेकबार डीह निवासी अखिलेश पांडेय, देवरिया जिले के थाना बिरियारपुर बिशनुपुरा निवासी राम कृपाल सिंह, शामली के थाना भवन के जलालपुर निवासी नाथीराम सैनी, गोरखपुर के थाना हरपुर बुधहट के सुगौना निवासी राम कृष्ण शुक्ल, हरदोई के थाना कोतवाली नगर के चांद बेहटा निवासी अमर सिंह और उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी के विजीदपुर निवासी बनवारी लाल को सजा सुनाई.

इनके अलावा बिहार के सिवान जिले के गुढनी थाना के सोहगप पूरनपट्टी निवासी राजेश कुमार सिंह को भी सजा सुनाई गई. साथ ही, देवरिया के थाना तटकुलवा के हरैया निवासी राजेश शाही, कानपुर देहात के शिवली थाना के देवनगर वार्ड सात निवासी अमरेश कुमार, मऊ के थाना रानीपुर के उमती निवासी विनोद कुमार सिंह, जौनपुर के थाना बक्सा के शेखपुरा निवासी जितेंद्र सिंह, बस्ती के थाना लालगंज बनकटी के बजेटा निवासी सुशील कुमार मिश्र, चंदौली के थाना खुरहजा बबुरी के रघुनाथपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह एवं थाना कोतवाली के विहिवा कला निवासी लोकनाथ, चंदौली के विहिवा कला निवासी लोकनाथ, फतेहपुर के थाना बकेवर के किशनपुर निवासी रजयपाल सिंह, और चंदौली के भंडवा थाना के पई निवासी मनीष कुमार राय को दोषी करार दिए जाने के बाद सजा सुनाई गई.

इनके अलावा चार आम लोगों को भी इस मामले में सजा सुनाई गई. इसमें बिहार के रोहतास के डेहरी आन सोन के तेंदवा थाना के मुरलीधर शर्मा, मऊ के हलधर थाना के अगडीपुर गांव निवासी दिलीप कुमार एवं आकाश और गाजीपुर जिले के थाना बिरनो के बद्दूपुर गांव निवासी शंकर शामिल है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना कोठी के मीटिंग हाल/शेड व चौकी कैसरगंज के भवन का सौन्दर्यीकरण/जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया गया-
विवाहिता नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी
दु:खी शागिर्द ने कुश्ती का फाइनल खेलने से इनकार किया, प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा विजेता घोषित करना पड़ा
डॉक्टरों ने पुतले पर करके सिखाया, इस प्रकार दी जाती है हार्ट पेशेन्ट राहगीर को CPR
“एडिप” योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों ब बृद्धजनो (60 बर्ष से अधिक) को सहायक उपकरणों के निशुल्क वितरण
TAGGED:cartridge scamKartoos GhotalaRampurRampur CourtRampur Kartoos KandRampur News in Hindirampur-crimeuttar pradesh news
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?