340 रुपये के करीब हो सकती है बीकाजी फूड्स की लिस्टिंग
बाजार के जानकारों का कहना है कि बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods) के
शेयर पिछले 3 दिन से ग्रे मार्केट में 35-40 रुपये के प्रीमियम रेंज में
ट्रेड कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बीकाजी फूड्स के
शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 40 रुपये की रेंज में रहता है तो कंपनी के
शेयरों की लिस्टिंग 340 रुपये के करीब हो सकती है। यानी, इनवेस्टर्स को
डबल डिजिट प्रीमियम का फायदा मिल सकता है।




करीब 5 गुना सब्सक्राइब हुआ रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods) के पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड
285-300 रुपये है। बीकाजी फूड्स के 881 करोड़ रुपये के आईपीओ में ऑफर पर
20636790 शेयर थे, जिस पर 550400900 शेयरों की बिड्स मिली है। बीकाजी फूड्स
के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 80.63 गुना
सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 7.10
गुना सब्सक्राइब हुआ। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 4.77 गुना सब्सक्राइब
हुआ है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



