ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्यानपुरा क मजरा रामनगर निवासी दयावती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति भगवत पुत्र भैरों विगत 1 जनवरी की शाम 7 बजे ग्राम विघामहावत के आगे मजदूरी करके घर अपनी मोटर साइकिल संख्या यू.पी.94 ए.एच. 2069 से आ रहा था। बताया कि वह ग्राम रोंडा केे पास हाई-वे पर पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही टैक्सी संख्या यू.पी.94 टी 3493 ने उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया कि 9 जनवरी को उपचार के दौरान ही उसके पति की मौत हो गयी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 (बी), 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



