ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला वंशीपुरा निवासी सुनीता पत्नी नन्दकिशोर चन्देल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा पुत्र 25 वर्षीय चेतन बीती 31 अक्टूबर 2024 को रात करीब 11.45 बजे चौकाबाग से पटाखे लेकर अपनी मोटर साइकिल संख्या यू.पी. 94 वी 0435 से घर वापस आ रहा था। बताया कि कसाई मण्डी के पास चार पहिया गाड़ी संख्या यू.पी.16 ए.डब्ल्यु. 2256 ने उसे तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुये जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पुत्र का पैर टूट गया। बताया कि सरकारी अस्पताल में उपचार ठीक से न होने पर उसे निजी अस्पताल में उपचार कराया। बताया कि मौके पर वहां से गुजर रहे जीतू कुशवाहा व धर्मेंद्र कश्यप ने इस घटना को देखा और उसे सूचना दी। सरकारी अस्पताल में उसके पुत्र को भर्ती कराकर उक्त गाड़ी चालक भाग निकला। पीडि़ता के अनुसार कार चालक का नाम नझाई बाजार निवासी श्रेष्ठ जैन उर्फ गोलू है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर श्रेष्ठ जैन उर्फ गोलू के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए), 125 (बी) व 281 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



