


*बीजेपी जिला अध्यक्ष प हरिश्चंद्र रावत द्वारा भारतीय जनता पार्टी की एस आई आर मॉनिटरिंग सेल के साथ बैठक हुई सम्पन्न*
———————————————–
ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एस आई आर मॉनिटरिंग सेल के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने एस आई आर के अंतर्गत आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा कर सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष ने सभी को अवगत कराया कि बी एल ए 2 और बूथ अध्यक्षों को भी अवगत कराएं कि जिन्हें नए मतदाता बनना है और उनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन सभी लोगों से फॉर्म 6 भरने का काम करना है और सभी से आग्रह करें कि यह फार्म जरूर भरें। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक सभी मण्डल अध्यक्षों को अवगत कराएं कि जिन मतदाताओं को संशोधन कराना है वो फार्म 8 भरें। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड,पूर्व जिलाध्यक्ष प प्रदीप चौबे, जिला संयोजन एस आई आर अभियान बीजेपी हरिराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक , जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,जिला महामंत्री महिला मोर्चा रुचिका बुंदेला, जिला मंत्री रजनी अहिरवार, दीपक पाराशर, मनविंदर कौर, ध्रुव राजा, सुनीता पंथ, आदि उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



