By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: पसमांदा और ओबीसी पर BJP का फोकस… PM मोदी बोले- आदिवासियों जैसी है पिछड़े मुसलमानों की हालत
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » पसमांदा और ओबीसी पर BJP का फोकस… PM मोदी बोले- आदिवासियों जैसी है पिछड़े मुसलमानों की हालत
विश्व

पसमांदा और ओबीसी पर BJP का फोकस… PM मोदी बोले- आदिवासियों जैसी है पिछड़े मुसलमानों की हालत

चर्चा आज की
Last updated: February 28, 2023 11:09 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी फ्रंट फुट पर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां महंगाई, बेरोजगारी और अडानी स्टॉक विवाद को मुद्दा बना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों और ओबीसी पर फोकस कर रहे हैं। पीएम मोदी और बीजेपी की यह रणनीति गेमचेंजर भी साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने के लिए सुशासन के महत्व पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि इस तरह के दृष्टिकोण में भेदभाव और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी। मोदी ने खासतौर पर पसमांदा मुसलमानों के पिछड़ेपन का जिक्र किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के सबसे वंचित वर्गों तक पहुंचने के केंद्र सरकार के प्रयासों के बारे में बताया। बजट के बाद ‘अंतिम छोर तक पहुंचने’ (रीचिंग द लास्ट माइल) के विषय पर आयोजित वेबिनार में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों में सबसे वंचितों के लिए एक विशेष मिशन शुरू कर रही है।

Contents
  • ‘पसमांदा मुसलमानों तक लाभ पहुंचाना है’
  • ‘धन के साथ इच्छाशक्ति की जरूरत’
  • ‘जनजातीय समुदाय के विकास पर खास फोकस की जरूरत’
  • पसमांदा मुसलमान कौन हैं?
  • पसमांदा मुसलमानों पर क्यों है बीजेपी का फोकस

‘पसमांदा मुसलमानों तक लाभ पहुंचाना है’

उन्होंने कहा, ‘हमें देश के 200 से अधिक जिलों और 22,000 से अधिक गांवों में रह रहे जनजातीय लोगों को जल्द से जल्द विभिन्न सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। इसी तरह हमारे अल्पसंख्यकों में, विशेष रूप से मुसलमानों में हमारे पास पसमांदा मुसलमान हैं। हमें उन तक कैसे लाभ पहुंचाना है… आजादी के इतने वर्षों बाद भी वे बहुत पीछे हैं।’ मुसलमानों में पिछड़े वर्गों को पसमांदा मुसलमान के रूप में जाना जाता है। मोदी ने कहा कि योजनाओं के शत-प्रतिशत कार्यान्वयन की नीति और अंतिम छोर तक पहुंचने का दृष्टिकोण एक-दूसरे के पूरक हैं।

‘धन के साथ इच्छाशक्ति की जरूरत’

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के लिए धन के साथ-साथ राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। वांछित लक्ष्यों के लिए सुशासन और निरंतर निगरानी के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम सुशासन पर जितना अधिक जोर देंगे, उतनी ही आसानी से अंतिम छोर तक पहुंचने का हमारा लक्ष्य पूरा होगा।’ उन्होंने कहा कि पहली बार देश इस पैमाने पर अपने जनजातीय वर्ग की विशाल क्षमता का दोहन कर रहा है और नए केंद्रीय बजट में जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर तक पहुंचने की जरूरत पर विशेष ध्यान दिया गया है।

‘जनजातीय समुदाय के विकास पर खास फोकस की जरूरत’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट के बाद का यह मंथन कार्यान्वयन और समयबद्ध वितरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे करदाताओं के पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय में सबसे वंचित लोगों के लिए एक विशेष मिशन के रूप में तेजी से सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ‘समग्र राष्ट्र’ के दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतिम छोर तक पहुंचने के मामले में एक सफल मॉडल के रूप में उभरा है। केंद्रीय बजट 2023 में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के वास्ते विचार और सुझाव मांगने के लिए सरकार की ओर से आयोजित 12 पोस्ट-बजट वेबिनार की श्रृंखला में सोमवार को यह चौथी कड़ी थी।

पसमांदा मुसलमान कौन हैं?

पसमांदा एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है, ‘जो पीछे छूट गए हैं’। ‘पसमांदा मुस्लिम’ पिछड़े मुसलमानों का जिक्र करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में पसमांदा मुसलमानों की कुल मुस्लिम आबादी का लगभग 85-90% होने का अनुमान है। कहा जाता है कि पसमांदा मुसलमानों का हिंदू आबादी के साथ एक घनिष्ठ संबंध है, क्योंकि वे कई दशक पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म में परिवर्तित हुए थे।

पसमांदा मुसलमानों पर क्यों है बीजेपी का फोकस

कहा जाता है कि लगभग 40% पसमांदा मुसलमान उन जातियों से संबंधित हैं जो वर्तमान में ओबीसी कैटेगिरी में आते हैं। जिन राज्यों में पसमांदा मुसलमानों की संख्या ज्यादा है, वह बीजेपी के गढ़ हैं। ऐसे में बीजेपी ने 2022 में अपना पसमांदा मुस्लिम अभियान शुरू किया, जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीते साल अक्टूबर में बीजेपी ने लखनऊ में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया था। जहां पसमांदा मुस्लिम समुदाय के प्रमुख सदस्यों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया गया था। मुस्लिम समुदाय के बीच बोहरा मुस्लिम पर भी बीजेपी का फोकस है। पीएम मोदी ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई में दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा था कि वह खुद को बोहरा मुस्लिम समुदाय के परिवार के सदस्य के रूप में देखते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

पाकिस्तान के कराची में हुआ ग्रेनेड हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; इलाके की हुई घेराबंदी
नहीं रहा तुआन तुआन… चीन और ताइवान की ‘दोस्ती’ की निशानी रहे पांडा की मौत
अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद अब कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमला, ‘हिंदुओं वापस जाओ’ के लिखे नारे
LAC पर तनाव मगर चीनी राष्ट्रपति की मेजबानी के लिए बेताबी
सैलरी मांगने गए कर्मचारी को पीटा :स्वीट शॉप के मालिक ने किया हमला
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?