




हमीरपुर |
जिला कारागार हमीरपुर में कौमी एकता रक्त फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव डॉ. महेंद्र कुमार पाण्डेय रहे। उनके साथ जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती एवं कौमी एकता रक्त फाउंडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से बंदियों को कंबल वितरित किए। इसके साथ ही महिला बैरक में महिला बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए मोजे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती, कौमी एकता के फाउंडर प्रेसिडेंट जिरग्राम सिद्दीकी,ऊषा गुप्ता, मनोज कुमार, अल्ताफ मंसूरी उर्फ मुन्ना, अभितेज सक्सेना एडवोकेट, मो. तौसीफ एडवोकेट तथा पत्रकार पवन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।
जिला कारागार में कौमी एकता रक्त फाउंडेशन का कंबल वितरण
बंदियों के लिए सर्दी से राहत का सराहनीय प्रयास
जिला ब्यूरो रिपोर्टर चर्चा आज की
हमीरपुर |
जिला कारागार हमीरपुर में कौमी एकता रक्त फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव डॉ. महेंद्र कुमार पाण्डेय रहे। उनके साथ जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती एवं कौमी एकता रक्त फाउंडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से बंदियों को कंबल वितरित किए। इसके साथ ही महिला बैरक में महिला बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए मोजे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती, कौमी एकता के फाउंडर प्रेसिडेंट जिरग्राम सिद्दीकी,ऊषा गुप्ता, मनोज कुमार, अल्ताफ मंसूरी उर्फ मुन्ना, अभितेज सक्सेना एडवोकेट, मो. तौसीफ एडवोकेट तथा पत्रकार पवन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



