

*जमीन पर कब्जे की कोशिश में खूनी संघर्ष, महिलाओं से छेड़छाड़ मिर्जामुराद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*
वाराणसी।।
मिर्जामुराद।वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमीनी गांव में सोमवार को जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। झगड़े के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी की भी घटना सामने आई है। पूरी घटना का वीडियो पीड़ित पक्ष के पास मौजूद बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीनी निवासी रमेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल सिंह ने थाना मिर्जामुराद में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को लगभग दोपहर 12 बजे गांव के ही नंदू राजभर पुत्र स्व. जूना राजभर, विनोद राजभर, दीपक राजभर, सूरज राजभर, रजनीकांत राजभर, प्रमोद राजभर, सनी राजभर, उमाशंकर राजभर, फूलमनी देवी पत्नी नंदू राजभर, मनोरमा देवी पत्नी विनोद राजभर, मंजू देवी पत्नी प्रमोद राजभर, रूबी देवी पत्नी सूरज राजभर तथा माया देवी पत्नी दीपक राजभर मिलकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।
रमेश सिंह के अनुसार, विपक्षीगण उनके खेत में पेड़-पौधे लगाकर और बांस की बाड़ लगाकर जमीन घेरने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिए।
शोर सुनकर पीड़ित की भाभी मीना देवी पत्नी अशोक कुमार सिंह और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान आरोप है कि नंदू राजभर के उकसाने पर **सूरज राजभर व उसके पुत्रों ने मीना देवी की साड़ी खींचकर जमीन पर पटक दिया और उनका ब्लाउज फाड़कर उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें लात-घूंसों और लाठी से पीटा गया।
हंगामे में उमेश पटेल पुत्र हरिशंकर पटेल और मीना देवी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया, जो पीड़ित पक्ष ने पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा है
पीड़ित रमेश सिंह की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने 3 नवंबर 2025 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट ,वाराणसी।।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



