ब्लूमिंग बड्स स्कूल के होनहारों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में रचा इतिहास
टीम ब्यूरो – संत कबीर नगर
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर मे पूर्वाचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल,खलीलाबाद के होनहार छात्रों ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 प्रतियोगिता परीक्षा जनपद में प्रथम स्थान अर्जित कर लिया है जिन्हे आज सीएम योगी करेंगे सम्मानित।
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्र आकर्ष कसौधन कक्षा 11,व कक्षा 10 की छात्रा शिवांगी सिंह ने रचा इतिहास। ब्लूमिंग बड्स स्कूल की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर बच्चों को शुभकामनाएं आशीर्वाद दी।
इस बड़ी उपलब्धि के लिए कल बुधवार 26 मार्च को मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से सम्मानित करेगें।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



