By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बॉलीवुड के ‘कमिश्‍नर साहब’ इफ्तेखार खान, जिन्‍होंने बेटी के कारण घुट-घुटकर बिताए आखि‍री लम्‍हे
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बॉलीवुड के ‘कमिश्‍नर साहब’ इफ्तेखार खान, जिन्‍होंने बेटी के कारण घुट-घुटकर बिताए आखि‍री लम्‍हे
मनोरंजन

बॉलीवुड के ‘कमिश्‍नर साहब’ इफ्तेखार खान, जिन्‍होंने बेटी के कारण घुट-घुटकर बिताए आखि‍री लम्‍हे

चर्चा आज की
Last updated: February 22, 2023 10:33 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

इफ्तेखार खान ने 40 से 90 के दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब सारी फिल्मों में काम किया। वो राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक संग स्क्रीन शेयर करते नजर आए, लेकिन उन्हें ‘द रियल पुलिस ऑफ बॉलीवुड’ कहा गया। क्योंकि उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया और उनमें जान फूंक दी। क्या आप जानते हैं कि वो एक्टर होने के साथ पेंटर और सिंगर भी थे। एक तरफ वो अपना करियर बना रहे थे तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी में तब तूफान आ गया, जब देश का विभाजन हुआ। उनका परिवार पाकिस्तान चला गया, लेकिन उन्होंने भारत में ही रहने का फैसला किया। इस दौरान वो आर्थिक तंगी से भी गुजरे, लेकिन हार नहीं मानी। फिर उनकी किस्मत चमकी और बॉलीवुड में छा गए, लेकिन उनकी मौत बहुत ही दर्दनाक हुई थी।

Contents
  • गाने का शौक रखने वाले इफ्तेखार ऐसे बने एक्टर
  • जब पाई-पाई के मोहताज हो गए थे इफ्तेखार
  • अशोक कुमार ने मुंबई में दिलाया काम
  • पुलिस के किरदार में खूब बटोरा प्यार
  • इंग्लिश प्रोजेक्ट में भी किया काम
  • बेटी की मौत का सदमा

गाने का शौक रखने वाले इफ्तेखार ऐसे बने एक्टर

इफ्तेखार का जन्म 22 फरवरी 1924 को जालंधर में हुआ था। वो चार भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट्स से पेंटिंग में डिप्लोमा कोर्स किया। यानी इफ्तेखार एक्टर होने के साथ-साथ पेटिंग की कला में भी माहिर थ। क्या आप जानते हैं कि उन्हें गाने का शौक था और वो फेमस सिंगर कुंदनलाल सहगल से प्रभावित थे! यही वजह थी कि वो 20 साल की उम्र में संगीतकार कमल दासगुप्ता के ऑडिशन के लिए वो कोलकाता चले गए। कमल दासगुप्ता उस समय एचएमवी के लिए काम कर रहे थे। वो इफ्तेखार की पर्सनैलिटी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एमपी प्रोडक्शंस को एक्टर के लिए उनके नाम की सिफारिश की।

जब पाई-पाई के मोहताज हो गए थे इफ्तेखार

इफ्तेखार ने साल 1944 में फिल्म ‘तकरार’ से करियर की शुरुआत की। ये मूवी आर्ट फिल्म्स-कोलकाता के बैनर तले बनी थी। दूसरी तरफ उनकी पर्सनल जिंदगी में उथल-पुथल मची थी। देश के विभाजन के दौरान उनके माता-पिता, भाई-बहन और कई करीबी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए। इफ्तेखार को भारत में रहना पसंद था, लेकिन दंगों ने उन्हें कोलकाता छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वो बीवी और बेटियों संग बंबई (अब मुंबई) चले गए। इस दौरान आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी, लेकिन मुंबई में किस्मत उनका इंतजार कर रही थी।

अशोक कुमार ने मुंबई में दिलाया काम

इफ्तेखार को कोलकाता में उनके समय के दौरान एक्टर अशोक कुमार से मिलवाया गया था। यही वजह रही कि मुंबई में बॉम्बे टॉकीज फिल्म मुकद्दर (1950) में एक किरदार के लिए उनसे संपर्क किया गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें ज्यादातर पुलिस के किरदार में देखा गया और पसंद किया गया। उन्होंने 1940 से 1990 के दशक की शुरुआत तक अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की। उनके भाई इम्तियाज अहमद PTV (पाकिस्तान) के एक फेमस टीवी एक्टर हैं।

पुलिस के किरदार में खूब बटोरा प्यार

इफ्तेखार ने बतौर लीड एक्टर भी काम किया, लेकिन उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में पिता, अंकल, ग्रेट-अंकल, दादाजी और पुलिस ऑफिसर, कमिश्नर, कोर्टरूम जज और डॉक्टर के किरदार निभाए और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। उन्होंने ‘बंदिनी’, ‘सावन भादो’, ‘खेल खेल में’ और ‘एजेंट विनोद’ में निगेटिव रोल भी किया। 1960 और 1970 के दशक में इफ्तेखार ने तो चाचा और पिता की खूब भूमिका निभाई और उनकी एक्टिंग सीधे दिल में उतरती थी। चाहे कड़क पुलिस का किरदार निभाना हो या फिर भावुक पिता का। वो यश चोपड़ा की क्लासिक मूवी दीवार (1975) में अमिताभ बच्चन के करप्ट बिजनेस मेंटर का किरदार निभाया। उन्होंने ‘जंजीर’ में पुलिस इंस्पेक्टर का दमदार किरदार निभाया। भले ही उनका सीन ज्यादा नहीं था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने एक्टिंग की, वो बहुत प्रभावशाली थी। 1978 की हिट फिल्म ‘डॉन’ के लिए भी उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने राजेश खन्ना संग भी भी खूब काम किया। वो ‘जोरू का गुलाम’, ‘द ट्रेन’, ‘खामोशी’, ‘महबूब की मेहंदी’, ‘राजपूत’ और ‘आवाम’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

इंग्लिश प्रोजेक्ट में भी किया काम

हिंदी फिल्मों के अलावा इफ्तेखार साल 1967 में अमेरिकन टीवी सीरीज ‘माया’ में नजर आए थे। इसके अलावा साल 1970 में इंग्लिश लैंग्वेज मूवी ‘बॉम्बे टॉकीज’ और 1992 में ‘सिटी ऑफ जॉय’ में भी दिखे।

बेटी की मौत का सदमा

पर्सनल लाइफ की बात करें तो इफ्तेखार ने कोलकाता की एक यहूदी महिला हन्ना जोसेफ से शादी की थी। हन्ना ने अपना धर्म और नाम बदलकर रेहाना अहमद रख लिया था। उनकी दो बेटियां थीं, सलमा और सईदा। सईदा की 7 फरवरी 1995 को कैंसर से मौत हो गई। बेटी की मौत ने इफ्तेखार को झकझोर दिया था। अपने सामने अपनी बच्ची को मरता देख, उन पर क्या बीती होगी, ये अहसास करना भी दर्दनाक है। बेटी के गुजरने के बाद वो बुरी तरह बीमार पड़ गए। वो अंदर ही अंदर इतने घुट रहे थे कि बेटी की मौत के एक महीने के अंदर ही 4 मार्च को इफ्तेखार ने भी 71 साल की उम्र में दम तोड़ दिया था।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

रोहित-कोहली-जडेजा-अश्विन की चौकड़ी का घरेलू जमीं पर आखिरी मैच… मुंबई टेस्ट बन सकता है यादगार
फीफा वर्ल्ड कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ में नोरा फतेही का दिखा जलवा, रच दिया इतिहास
‘सालार’ ने जीता ऑडियंस का दिल, प्रभास की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग, बोले- ‘देखकर रोंगटे खड़े हो गए’
टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे ये क्या कर रहे हैं? खतरे में आ जाएगी टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह
हाय रे पाकिस्तान की किस्मत! आखिर क्यों कोई हेड कोच बनने को ही नहीं तैयार
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?