By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: न्यू ईयर तक हनुवंतिया के सभी कॉटेज बुक:MP का स्विट्जरलैंड है हनुवंतिया टापू; स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने पहुंच रहे टूरिस्ट्स
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » न्यू ईयर तक हनुवंतिया के सभी कॉटेज बुक:MP का स्विट्जरलैंड है हनुवंतिया टापू; स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने पहुंच रहे टूरिस्ट्स
मध्य प्रदेश

न्यू ईयर तक हनुवंतिया के सभी कॉटेज बुक:MP का स्विट्जरलैंड है हनुवंतिया टापू; स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने पहुंच रहे टूरिस्ट्स

चर्चा आज की
Last updated: December 27, 2022 7:57 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

मध्यप्रदेश के खंडवा में पर्यटन स्थल हनुवंतिया। यहां सातवां जल महोत्सव चल रहा है। इस फेस्टिवल में देशभर से पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने पहुंच रहे हैं। साथ ही, टूरिस्ट यहां कल्चरल प्रोग्राम, जंगल सफारी, नाइट स्टे, पैरामोटर राइड का आनंद भी ले रहे हैं। न्यू ईयर पर हॉलिडे मनाने के लिए यहां के सारे कॉटेज बुक हो चुके हैं।

टेंट सिटी के डायरेक्टर प्रणय सिंह ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के लिए इस टेंट सिटी के पूरे 105 कॉटेज बुक हो चुके हैं। टेंट सिटी में मुंबई, गुजरात, सूरत, राजस्थान, इंदौर व भोपाल समेत अन्य शहरों से पर्यटकों ने 31 दिसंबर तक कॉटेज बुक कराए। वहीं, पर्यटकों के लिए टेंट सिटी में एअर बलून में उड़ना, फायर कैंप के साथ म्यूजिक व डांसिंग के कार्यक्रम रखे हैं। बच्चों के लिए झूले, रेलगाड़ी, घुड़सवारी और ऊंट की सवारी जैसी एक्टिविटी है।

इस टापू के कैंपस में ही नाइट स्टे के लिए टेंपरेरी तौर पर लग्जरी कमरे बनाए गए हैं। जिसे टेंट सिटी और कॉटेज की तरह डेवलप किया है। कॉटेज का फ्रंट नर्मदा की तरफ है, जहां बैठकर आप समुद्र के समान हिलोर मारते नर्मदा के पानी को निहार सकते हैं। स्पेशल हाॅलिडे के 2-3 वीक पहले ही यह कॉटेज बुक हो जाते हैं। यहां के खुशनुमा वातावरण को टूरिस्ट पसंद कर एंजॉय करते हैं। उन्हें मायानगरी मुंबई, गोवा जैसे बड़े और भीड़ वाली जगहों के बजाय हनुवंतिया खूब भाता है।

क्रिसमस पर पहली बार सबसे ज्यादा टूरिस्ट्स पहुंचे
क्रिसमस पर सीजन में पहली बार सबसे ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचे। बीते रविवार को 10 हजार से ज्यादा टूरिस्ट आए। ज्यादातर पर्यटकों ने वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आनंद उठाया। जलपरी, स्कूटर बोड, क्रूज से रोमांचक सफर किया। बता दें कि मध्यप्रदेश में स्थित इस जलाशय से बिजली उत्पादन के साथ हजारों हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होती है।

9 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में 27 टापू
इंदिरा सागर बांध का यह जलाशय 9 हजार वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इंदिरा सागर जलाशय की जलग्रहण क्षमता 1220 करोड़ क्यूबिक मीटर है। पूरे बैकवाटर में 27 टापू हैं, प्रसिद्ध सैलानी आइलैंड तो इंदिरा सागर बांध से लगा है। जो कि तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से नजदीक है। हनुवंतिया टापू के पास में ही बोरियामाल, नागरबेड़ा और धारीकोटला टापू है, जिन्हें निजी सेक्टर के जिम्मे देने की तैयारी है। हनुवंतिया टापू फरवरी 2016 में तैयार हुआ। मास्टर प्लान 2035 तक इसे इंटरनेशनल टूरिस्ट सेंटर बनाने की तैयारी है। यहां मध्यप्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान कैबिनेट मीटिंग कर चुके हैं।

इन एक्टिविटीज के लिए यह चार्ज लिया जाता है
हनुवंतिया टापू पर वाटर फेस्टिवल फरवरी 2023 तक चलेगा। यहां जेट स्कॉइ राइड के लिए प्रति व्यक्ति 800 रुपए, स्लीपिंग राइड, बनाना राइड, बम्पर राइड और क्रूज राइड के 300 रुपए, रीगल जेट बोट के 500 रुपए प्रति व्यक्ति, स्पीड बोट के 200 रुपए, पतंगबाजी के 500 रुपए, पैरामोटर राइड के 1500 रुपए, हाउस बोटिंग के साढ़े 7 हजार रुपए निर्धारित है।

घुड़ सवारी के 300 रुपए, ऊंट सवारी के 250 रुपए, हाउस बोट पर डिनर चार्ज के एक हजार रुपए, एजुकेशनल टूर के एक हजार रुपए, हाउस बोट पर वेलनेस स्पा के 300 रुपए, जंगल सफारी के एक हजार रुपए है। इसी तरह कल्चरल प्रोग्राम में एंट्री फीस 150 रुपए प्रति व्यक्ति है। प्री वेंडिंग शूट का चार्ज 25 हजार रुपए है। नागरबेडा टापू पर नाइट कैंपनिंग का चार्ज 2500 रुपए तथा बोरियामाल टापू पर 3 हजार रुपए है।

हनुवंतिया टापू के लिए ऐसे पहुंचा जा सकता है

इंदौर से हनुवंतिया की दूरी 150 किलोमीटर है। सरवटे बस स्टैंड से खंडवा के लिए बसें मिलती हैं, जो करीब साढ़े तीन से चार घंटे में वहां पहुंचा देती हैं। एसी बस गीता भवन बस स्टैंड से मिलती हैं। खंडवा से सीधे हनुवंतिया जाने के लिए बसें मिल जाती हैं। खंडवा से मूंदी के लिए भी बसें हैं। मूंदी से हनुवंतिया करीब 12 किलोमीटर है। यहां से मैजिक वाहन चलते हैं।

वहीं, भोपाल से हनुवंतिया की दूरी 233 किलोमीटर है। ट्रेन से खंडवा आकर भी बस से हनुवंतिया जा सकते हैं। प्राइवेट गाड़ी से इंदौर से सनावद आएं। सनावद से नर्मदा नगर जाने वाले मार्ग से होते हुए मूंदी और फिर हनुवंतिया पहुंचा जा सकता है। इसी तरह भोपाल से आष्टा होते हुए खंडवा रोड पर मूंदी आता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

विधायक के सामने BJP पार्षद को चाकू मारा:पेट में 6 टांके आए
दिव्यांग बेटा जन्मा…तो ठाना कोई मां ये दिन न देखे:हेल्थ वर्कर बनीं; घर-घर जाकर बता रहीं खान-पान में कमी का नतीजा
भारत के अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में 59 देशों से मिली प्रविष्टियाँ
सी. पी. राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
विज्ञान मंथन यात्रा 27 मार्च से
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?