ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम सिलगन में रहने वाले अनिल कुमार साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद साहू ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीती 6 फरवरी को अपराह्न करीब 3 बजे उसके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें उसके सारे रिश्तेदार व्यस्त थे। बताया कि इसी बीच बानपुर में रहने वाले उसके बहनोई प्रिंस पुत्र संतोष साहू घर के बाहर रोड पर सामान लेने के लिए गये थे, तभी गांव के अकील पुत्र सप्पू खान, शफीक, अमील (इल्ला) पुत्र मुस्तकीन खां तथा सौरभ चन्देल पुत्र शिवकुमार आये और उसके बहनोई को गालियां देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके बहनोई के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने अनिल कुमार की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



