घर जाकर बच्चियों से भी कर दी मारपीट, एफआईआर दर्ज
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम सैदपुर में रहने वाली फूलकुंवर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार को उसका पति राजेन्द्र सिंह ग्राम समाज के बगीचे में चौकीदारी कर रहा था। बताया कि शाम करीब 5 बजे गांव के महेन्द्र पाल सिंह अपनी बकरियां चराते हुये पेड़ों की पत्तियां तोडऩे लगे। पत्तियां तोडऩे से मना करने पर महेन्द्र पाल ने उसके पति के साथ गालियां दी और भाग गया। आरोप है कि उसके पति जैसे ही घर पहुंचे तो महेन्द्र पाल सिंह, इन्द्रपाल सिंह व अजय पाल सिंह पुत्रगण भैयालाल व सचिन पुत्र महेन्द्र पाल सिंह ने एकराय होकर उसके पति राजेन्द्रसिंह, पुत्रियों में अनुष्का व ज्योति को लात-घूसों से मारापीटा, जिससे उसके पति व पुत्रियों को चोटें आयीं हैं। आरोप है कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (2) व 333 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



