नई दिल्ली: बैंक एफडी कराने वालों के लिए खुशखबरी है। आरबीआई (RBI) की ओर से रेपो रेट में इजाफा करने के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। लोन पर इंट्रस्ट रेट बढ़ाने के साथ बैंक जमा पर भी ब्याज दरें बढ़ाने लगे हैं। अब इसी क्रम में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी 5वीं वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम निकाली है। इसमें ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 तक का ही मौका है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 8.85% और आम ग्राहकों को 8.15 फीसदी का सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक 8.85 फीसदी और 8.15 प्रतिशत का ब्याज 500 दिनों की एफडी पर दे रहा है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



