दिनांक 01.12.2024 को नया बस स्टैंड उमरिया में मशहूर सूफियाना कव्वाल रईस अनीस साबरी के होने वाले प्रोग्राम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री अनुराग शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा आयोजन स्थल नया बस स्टेण्ड उमरिया का आज दिनांक 27.11.2024 को निरीक्षण किया गया । IGP शहडोल सर एवं पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा आयोजको से आयोजन संबंधी सभी सुरक्षा मानको एवं कार्यक्रम को देखने आने बाले लोगो की सहूलियत को ध्यान में रखते हुये कार्यक्रम आयोजन कराने हेतु चर्चा की गई । इसके साथ विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो को ध्यान में रखकर सही ढंग से सभी तैयारियां / व्यवस्थाएं कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।









विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



