By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: आंखों में आंसू और भयानक गुस्सा… रनआउट के बाद हरमनप्रीत कौर ने फेंका बल्ला, यूं पछताते दिखीं कप्तान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » आंखों में आंसू और भयानक गुस्सा… रनआउट के बाद हरमनप्रीत कौर ने फेंका बल्ला, यूं पछताते दिखीं कप्तान
खेल

आंखों में आंसू और भयानक गुस्सा… रनआउट के बाद हरमनप्रीत कौर ने फेंका बल्ला, यूं पछताते दिखीं कप्तान

चर्चा आज की
Last updated: February 24, 2023 11:15 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: कप्तान हरमनप्रीत कौर (52 रन, 34 बॉल, 6 फोर, 1 सिक्स) और जेमिमा रोड्रिग्स (43 रन, 24 बॉल, 6 फोर) ने मुश्किल परिस्थितियों में दमदार पारियां खेलीं। इससे मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विमिंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया जीत की दहलीज तक पहुंच गई। हालांकि, अंत तक रोमांच रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से जीत हासिल कर कुल सातवीं बार प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच एक समय भारत के पक्ष में दिख रहा था, लेकिन हरमनप्रीत कौर के रन आउट के बाद सब बदल गया।

हरमनप्रीत कौर से रनिंग में हो गई गलती, आउट होने के बाद दिखीं गुस्से में
जेमिका के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। बाउंड्री लगने बंद हो गए। बाउंड्री का यह सूखा 14वें ओवर में खत्म हुआ जब मैक्ग्रा की गेंद को हरमन ने चौके के लिए भेजा। इस चौके के बाद अगली चार गेंदों पर तीन और चौके आए और हरमन ने 32 गेंद पर अपनी फिफ्टी भी पूरी की। टीम इंडिया अचानक लक्ष्य के बेहद करीब नजर आने लगी, उसे अब जीत के लिए 34 गेंद पर 41 रन की जरूरत थी। लेकिन इसी ओवर (15वें) में साधारण रनिंग के कारण हरमन ने अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले में वापसी कर ली।

      पटका बैट, गुस्से से चिघाढ़ने लगीं, लेकिन कर ही क्या सकती थीं
      जब हरमन रन आउट हुईं तो उन्हें अपनी गलती का अहसास था। उनका बल्ला उलझ गया और यही मैच पलट गया। जब वह रन आउट होकर पवेलियन लौट रही थीं तो बेहद गुस्से में थीं। उन्होंने मैदान पर ही बल्ला फेंक दिया। इसके बाद वह पवेलियन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय भी वह खुद पर काबू नहीं रख पा रही थीं। वह जानती थीं कि उनसे कितनी बड़ी गलती हो गई है। इस मोमेंट का वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है।

      जेमिमा-हरमन ने बनाया था मैच, लेकिन…
      मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी (54) और मेग लैनिंग (49*) की तेज पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में बोर्ड पर चार विकेट पर 172 रन का स्कोर टांगा। एक बड़े लक्ष्य के खिलाफ भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही। ओपनर शेफाली वर्मा (9) आउट होने वाली पहली बैटर रहीं। उनके बाद स्मृति मंधाना (2) और यास्तिका भाटिया (4) के विकेट टीम ने पारी के चौथे ओवर तक 28 रन पर ही गंवा दिए। इन शुरुआती तीन विकेट के बाद भारत की जीत की उम्मीद धूमिल पड़ गई लेकिन यहां से जेमिमा और हरमनप्रीत ने पलटवार करके मैच में एक बार फिर रोमांच पैदा कर दिया। इन दोनों ने तेजी से रन बटोरे जिससे 10 ओवर्स में भारत के खाते में तीन विकेट पर 93 रन हो गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 ओवर्स में एक विकेट पर 69 रन बनाए थे। इसे देखते हुए इस मैच में भारतीय टीम पहली बार हावी नजर आने लगी। लेकिन 11वें ओवर में जेमिमा बदकिस्मत रहीं और एक खराब गेंद पर वह आउट हो गईं।

      शुरुआत 2020 फाइनल जैसी
      इससे पहले, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में टकराई थीं। इस बार टक्कर सेमीफाइनल में हो रही थी, लेकिन दोनों ही मैचों में शुरुआत लगभग एक समान रही। 2020 में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। एलिसा हीली ने चौके के साथ इनिंग्स की शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर्स) में बिना किसी नुकसान के 49 रन बनाए। यहां भी सिक्के ने ऑस्ट्रेलिया का साथ दिया। उसने पहले बैटिंग चुनी और हीली ने चौके के साथ पारी का आगाज किया। पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने बिना नुकसान के 44 रन बना लिए। बेथ मूनी ने 12वें ओवर में शिखा पांडे की शुरुआती दो गेंदों पर चौके जड़कर 34 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। टी20 इंटरनैशनल में यह उनका कुल 17वां अर्धशतक रहा, जबकि भारत के खिलाफ कुल आठवां।
      यह भी रहा हार का कारण
      ऑस्ट्रेलियाई पारी किस्मत का भरपूर साथ रहा। इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम की फील्डिंग बहुत ही खराब रही और उन्होंने कुछ आसान कैच भी टपकाए। भारतीय पारी के नौवें ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने मैग लैनिंग का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने छोड़ा। इसके अगले ओवर में मूनी ने राधा यादव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया और बाउंड्री लाइन पर शेफाली वर्मा ने उन्हें आउट करने का आसान मौका टपका दिया। 13वें ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर ऋचा घोष ने लैनिंग को स्टंप आउट करने का आसान मौका गंवाया। इन मौकों का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंतिम दस ओवर में 103 रन, अंतिम पांच ओवर्स में 59 रन और अंतिम ओवर में 18 रन ठोककर बोर्ड पर 172/4 का मजबूत टोटल खड़ा किया।

      नंबर्स गेम

      • 59 रन बनाए 11.80 के स्ट्राइक रेट से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंतिम पांच ओवरों में। सबसे महंगा अंतिम ओवर रहा जिसमें 18 रन बने
      • 817 रन बनाए हैं बेथ मूनी ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में। टीम इंडिया के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए ये सर्वाधिक रन हैं

        विज्ञापन हेतु


      रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


      सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

      10 छक्के मारने वाले राशिद खान नहीं चुने गए मैन ऑफ द मैच, सूर्यकुमार यादव के अवॉर्ड पर छिड़ा विवाद
      किसी काम के नहीं दिल्ली के आधे दर्जन कोच, सपोर्टिंग स्टाफ पर गाज गिरनी तय, वॉर्नर का भी कटेगा पत्ता?
      Hostem Makes Travel Comfortable With a Portable Pillow and Duvet Set
      बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलेंगे उन्मुक्त चंद:चट्टोग्राम चैलेंजर्स ने खरीदा, 2012 में भारत को जिताया था अंडर-19 वर्ल्ड कप
      चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC में बवाल, CEO ज्योफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा
      Share This Article
      Facebook Email Copy Link Print
      Leave a Comment

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      More Popular from Foxiz

      व्यापार

      कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

      By
      चर्चा आज की
      6 Min Read

      कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

      By
      चर्चा आज की

      साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

      By
      चर्चा आज की
      4 Min Read
      - Advertisement -
      Ad image
      राशिफल

      आज का राशिफल

      मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

      By
      चर्चा आज की
      BREAKING NEWS

      ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

      सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

      ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

      By
      लवलेश पाण्डेय
      MEDIA

      श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

      श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

      By
      Mo Shahbaj
      विश्व

      इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

      क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

      By
      चर्चा आज की
      उत्तराखंडराज्य

      केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

      देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

      By
      लवलेश पाण्डेय
      चर्चा आज की

      चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

      Categories

      • Privacy Policy
      • Contact Us
      • About Us
      • Guest Post
      • विज्ञापन
      • I-Card आवेदन

      Ads

      © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

      चर्चा आज कीचर्चा आज की
      Welcome Back!

      Sign in to your account

      Username or Email Address
      Password

      Lost your password?